{"_id":"67174d89a7ccc686690e0a13","slug":"rajasthan-news-reward-of-one-crore-on-lawrence-bishnoi-s-encounter-kshatriya-karni-sena-president-announce-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर एक करोड़ का इनाम, क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष ने किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर एक करोड़ का इनाम, क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष ने किया ऐलान
Tue, 22 Oct 2024 02:10 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:10 PM IST
सार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिर से चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर क्षत्रिय करणी सेना ने कथित तौर पर 1,11,11,111 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए क्षत्रिय करणी सेना ने कथित तौर पर इनाम की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत एक इस संबंध में एक वीडियो जारी करके कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन
राज शेखावत ने घोषणा करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को इनाम की यह राशि दी जाएगी। वीडियो में शेखावत ने जोर देते हुए कहा कि एनकाउंटर करने वाले बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। बिश्नोई को देश के लिए खतरा बताते हुए क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा है। गौरतलब है कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
जो पुलिसकर्मी आंतकवादी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उस पुलिसकर्मी को @RRKarniSena की तरफ से 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए नगद इनाम दिया जाएगा@IAMRAJSHEKHAWAT pic.twitter.com/QnTEwGAi9j
— Karni Sena (@RRKarniSena) October 21, 2024
विज्ञापन
लॉरेंस इस समय ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और उसके बाद एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या में उसका नाम सामने आया है। बहरहाल क्षत्रिय करणी सेना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।