{"_id":"66e79e326f1b6352a3015548","slug":"rajasthan-news-now-who-is-trapped-in-the-hills-of-nahargarh-search-operation-went-on-all-night-due-to-a-kite-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : अब कौन फंसा नाहरगढ़ की पहाड़ियों में ? एक पतंग के चक्कर में पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : अब कौन फंसा नाहरगढ़ की पहाड़ियों में ? एक पतंग के चक्कर में पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन
Mon, 16 Sep 2024 08:25 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 08:25 AM IST
सार
कल देर रात नाहरगढ़ की पहाड़ियों में किसी के फंसे होने की सूचना मिलने पर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन खोदा पहाड़ और निकला चूहा की तर्ज पर मामला कुछ और ही निकला। जानिये क्या थी असलियत
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में नाहरगढ़ के जंगलों में रविवार रात बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दरअसल कुछ लोगों ने थाने में सूचना दी थी कि नाहरगढ़ की पहाड़ियों में कोई आदमी फंसा हुआ है और मोबाइल की टॉर्च जलाकर मदद मांग रहा है। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
नाहरगढ़ की पहाड़ियां पुलिस और सिविल डिफेंस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। रविवार को यहां लोगों ने थाने में सूचना दी थी कि नाहरगढ़ की पहाड़ियों में कोई आदमी फंसा हुआ है और मोबाइल की टॉर्च जलाकर मदद मांग रहा है। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खाई से आ रही रोशनी के पीछे-पीछे उतरते हुए सिविल डिफेंस की टीम स्पॉट तक पहुंच गई लेकिन मौके पर जो मिला उसने सबको हैरान कर दिया, वहां एक रेडियम पतंग फंसी हुई थी, जो रोशनी के संपर्क में आने के बाद चमक रही थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों यहां एक परिवार के दो युवकों गुम होने की सूचना के बाद कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें एक युवक की लाश तो मिल गई लेकिन दूसरा अब तक लापता है। मामले में पुलिस ने एसआईटी भी गठित की और हेलीकॉप्टर से पूरी पहाड़ियों में सर्च ऑपेरशन भी चलाया गया। इसके बावजूद युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन