फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Major action by SOG in Sub Inspector paper leak case, five trainee SIs taken into custody

Rajasthan News : सब इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रेनी एसआई हिरासत में

Sat, 31 Aug 2024 08:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 08:20 PM IST
सार

राजस्थान में पिछली गहलोत सरकार में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण में  SOG ने शनिवार को 5 और नए ट्रेनी सब इंस्पेक्टर हिरासत में ले लिए। जानकारी के मुताबिक इनमें तीन पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Major action by SOG in Sub Inspector paper leak case, five trainee SIs taken into custody
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्ववर्ती सरकार में हुई राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को लेकर आज SOG ने 5 नए ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और हिरासत में ले लिए हैं। इन 5 ट्रेनी एएसआई में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। एसओजी की टीम फिलहाल इन पांचों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसओजी द्वारा हिरासत में लिए गए ट्रेनी एसआई में RPSC के पूर्व सदस्य का बेटा और बेटी भी शामिल हैं। हालांकि SOG ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है और ना ही अभी तक हिरासत में लिए गए अन्य ट्रेनी एसआई के नामों का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन


अब तक 30 से ज्यादा ट्रेनी हिरासत में

पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर परीक्षा में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट बैठाने के साथ-साथ परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे। मौजूदा सरकार ने आते ही इस मामले की जांच एसओजी को दे दी थी। एसओजी ने मामले की जांच करते हुए अब तक करीब 30 से अधिक  ट्रेनी एसआई को अलग-अलग समयों पर हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed