फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Made a video of an elderly person by calling in the name of health care, cheated 65 lakhs

Rajasthan News: हेल्थ केयर के नाम से फोन करके बुजुर्ग का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर ठगे 65 लाख

Wed, 06 Mar 2024 10:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 10:16 AM IST
सार

Jaipur: ठगी के एक पुराने मामले में विद्याधर नगर निवासी एक बुजुर्ग को हेल्थ केयर के नाम से फोन करके वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने उसे वायरल करने की धमकी देकर 65 लाख रुपयों की ठगी कर ली। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Made a video of an elderly person by calling in the name of health care, cheated 65 lakhs
विद्याधर नगर थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हेल्थ केयर के नाम से फोन करके एक बुजुर्ग से 65 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। दरअसल विद्याधर नगर निवासी अशोक कुमार सिंह पेशाब की किसी बीमारी से पीड़ित हैं। उनके पास हेल्थ केयर से संबंधित एक कॉल आया, जिसमें भावना शर्मा नाम की लड़की ने उनसे बीमारियों को दूर करने की बात कहते हुए तकलीफ की जानकारी लेना शुरू किया। अशोक ने जब उसे बताया कि उसे पेशाब की तकलीफ है। पीड़ित ने वीडियो के माध्यम से युवती को उसके पेशाब की थैली भी बताई। 

विज्ञापन


आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 65 लाख रुपये अपने खातों में डलवा लिए। घटना 15 से 20 अप्रैल 2023 के बीच की बताई जा रही है। मामले की जांच एसआई शोभा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed