{"_id":"65e818d82d7a5d3b8901a07e","slug":"rajasthan-news-kalyugi-father-molested-minor-daughters-mother-filed-a-case-with-police-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कलयुगी पिता ने की नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़, मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कलयुगी पिता ने की नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़, मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया
Wed, 06 Mar 2024 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:48 PM IST
सार
Jaipur: नौ महीने पहले मारपीट करके पत्नी को घर से बाहर निकालने के बाद अब नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। बेटियों ने फोन करके अपनी मां को पिता की इस हरकत की सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सदर थाना इलाके में एक कलयुगी पिता द्वारा दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने करीब 9 महीने पहले मारपीट कर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
थानाधिकारी बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना इलाके में एक महिला शादी के बाद से परिवार समेत यहां रह रही है। करीब 4 साल पहले आरोपी पति ने कमाना बंद कर दिया और आए दिए शराब पीकर झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर 9 महीने पहले पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पिछले दिनों उसकी नाबालिग बेटियों ने फोन पर पिता के शराब पीकर छेड़छाड़ करने के बारे में जानकारी दी। पति की करतूत के बारे में पता चलने पर घर पहुंचकर पत्नी ने विरोध किया और सदर थाने में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।