फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Govt. Medical College teachers will go on mass leave, dissatisfaction regarding service rules

Rajasthan News: 22 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर जाएंगे सरकारी मेडिकल कॉलेज के शिक्षक, सेवा नियमों को लेकर असंतोष

Sat, 20 Jul 2024 10:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 10:31 PM IST
सार

राजस्थान के 17 मेडिकल कॉलेजों के 700 शिक्षकों ने राज्य सरकार के सेवा नियमों को लेकर सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। इन शिक्षकों ने राज्य सरकार पर 1 अगस्त 2024 से पहले नियुक्त शिक्षकों को सेवा नियमों के तहत कवर नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Govt. Medical College teachers will go on mass leave, dissatisfaction regarding service rules
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 700 शिक्षकों ने राज्य सरकार पर एक अगस्त 2024 से पहले नियुक्त शिक्षकों को राजस्थान सेवा नियमों के तहत कवर नहीं करने का आरोप लगाते हुए 22 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति राज्य सरकार की स्वायत्त संस्था राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (राजएमईएस) द्वारा की जाती है और उन पर सोसायटी के सेवा नियम लागू होते हैं।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षकों की मांग है कि राजस्थान सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियमों को सोसायटी द्वारा अपनाया जाना चाहिए क्योंकि सोसायटी के नियमों में कई विसंगतियां हैं।
विज्ञापन


राजमेस आरएमसीटीए कल्याण सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने हाल ही में राज्य बजट में घोषणा की थी कि राजएमईएस में राजस्थान सिविल सेवा नियम अपनाए जाएंगे, जिसका शिक्षक संघ ने स्वागत किया था। लेकिन बाद में एसोसिएशन को पता चला कि यह 1 अगस्त 2024 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों पर लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि वित्त विभाग ने निर्णय लिया है कि 1 अगस्त 2024 से पहले राजमेस में नियुक्त चिकित्सा शिक्षक 'डाइंग कैडर' होंगे और सोसायटी के मौजूदा ही नियम उन पर लागू होंगे, जबकि राजस्थान सिविल सेवा (संशोधित वेतन) ) नियम-2017 1 अगस्त 2024 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों पर लागू होगा, इससे चिकित्सा शिक्षकों के बीच भारी वेतन असमानता पैदा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed