फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Government Maa Voucher Scheme Details Preganant Women Will Able to Get free Sonography

Maa Voucher Scheme: गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार लेकर आई 'मां वाउचर', जानिए क्या है योजना और कैसे मिलेगा लाभ

Thu, 08 Aug 2024 12:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Aug 2024 12:28 PM IST
सार

Maa Voucher Scheme in Rajasthan : राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को अब नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सीएमआर में 'मां वाउचर' योजना शुरू करेंगे। योजना में दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Government Maa Voucher Scheme Details Preganant Women Will Able to Get free Sonography
राजस्थान सरकार की 'मां वाउचर' योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेल्थ सेक्टर में राज्य सरकार आज से नि:शुल्क सोनोग्राफी की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार दोपहर दो बजे सीएमआर से इस योजना की लांचिंग करेंगे। यह योजना इसी साल 8 मार्च से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बारां, भरतपुर फलौदी में शुरू की गई थी। अब सरकार इसका दायरा बढ़ाकर पूरे प्रदेश में इसे लागू करने जा रही है।

विज्ञापन


मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए QR कोड आधारित ई-वाउचर मिलेगा
चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस योजना के माध्यम से राजकीय सोनोग्राफी केंद्रों के साथ-साथ निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर भी निःशुल्क सोनोग्राफी करवाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए QR कोड आधारित ई-वाउचर मिलेगा। उस वाउचर को देकर किसी भी सूचीबद्ध निजी सेंटर में वे निःशुल्क सोनोग्राफी करा सकेंगी। यदि डॉक्टर दोबारा सोनोग्राफी करवाने के लिए कहता है तो फिर से नि:शुल्क वाउचर दिया जाएगा।
विज्ञापन


30 दिन में टेस्ट जरूरी, आधार-मोबाइल ले जाना होगा साथ
जानकारी के अनुसार, 84 दिन या उससे अधिक दिन की गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत फ्री सोनोग्राफी करवा सकती हैं। योजना का लाभ लेने के गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल फोन लेकर चिकित्सा संस्थान पर जाना होगा। वहां ओटीपी के माध्यम से उन्हें SMS पर QR वाउचर जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता 30 दिन की होगी। अगर किसी वजह से तय समय में महिला सोनोग्राफी नहीं करा पाती हैं तो वह दोबारा चिकित्सा संस्थान पर जाकर उसकी अवधि 30 दिन तक के लिए और बढ़ा सकती हैं। हालांकि ऐसा सिर्फ एक बार ही किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed