फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Government allocate land for hostel in the name of Sahibzadas CM Sharma announced

Rajasthan News: साहिबजादों के नाम पर छात्रावास के लिए सरकार करेगी भूमि आवंटन, सीएम शर्मा का एलान

Thu, 26 Dec 2024 08:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 26 Dec 2024 08:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का यह संकल्प है कि साहिबजादों के बलिदान की गाथा देश की युवा पीढ़ी तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि साहिबजादों की शहादत को “राष्ट्रीय वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Government allocate land for hostel in the name of Sahibzadas CM Sharma announced
भाजपा प्रदेश कार्यालय में शब्द कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित शब्द कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने सिख समाज के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार साहिबजादों के नाम पर छात्रावास के लिए सिख समाज को जमीन आवंटित करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, “सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने मातृभूमि, संस्कृति और अपने विचारों के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने कम उम्र में ही धर्म और सत्य की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। उनकी शहादत हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं उन वीर साहिबजादों और उनकी माता जी को नमन करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र और धर्म के लिए असाधारण संस्कार और शिक्षा दी।”
विज्ञापन


साहिबजादों की शहादत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का यह संकल्प है कि साहिबजादों के बलिदान की गाथा देश की युवा पीढ़ी तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि साहिबजादों की शहादत को “राष्ट्रीय वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सिख धर्म और उसकी समृद्ध विरासत का सम्मान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साहिबजादों की शहादत को समाज में अधिक जागरूकता के साथ बताया जाए, ताकि युवा वर्ग उनके आदर्शों को आत्मसात कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन के लिए यातनाएं दीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, मुगलों ने साहिबजादों को धर्म परिवर्तन के लिए यातनाएं दीं, लेकिन उन्होंने अपने धर्म और आदर्शों के लिए प्राणों की आहुति दे दी। उनकी वीरता और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरू के जन्मदिन के स्थान पर साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का जो निर्णय लिया, वह स्वागत योग्य है।

वीरता और बलिदान की गाथा सुनाई
खालसा पंथ की स्कॉलर डॉ. मंजित कौर ने साहिबजादों की वीरता और बलिदान की गाथा सुनाई। कार्यक्रम समिति के संयोजक प्रणवेंद्र शर्मा ने बताया कि वीर बाल दिवस पर पूरे प्रदेश में विशेष आयोजन हुए। जयपुर हेरिटेज की मेयर कुसुम यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबजादों के बलिदान से हमें यह सिखने को मिलता है कि धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए दृढ़ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है। हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए समाज में शांति और समर्पण का संदेश फैलाना चाहिए।


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय और राज्यभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सी.आर. चौधरी, नारायण पंचारिया, विधायक जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed