{"_id":"67f8cfe832bf4d2bef08edb4","slug":"rajasthan-news-gehlot-s-sharp-attack-on-vasundhara-said-why-only-talk-about-jhalawar-after-being-cm-twice-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गहलोत का वसुंधरा पर तीखा प्रहार, बोले- दो बार सीएम रहने के बाद भी सिर्फ झालावाड़ की बात क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गहलोत का वसुंधरा पर तीखा प्रहार, बोले- दो बार सीएम रहने के बाद भी सिर्फ झालावाड़ की बात क्यों?
Fri, 11 Apr 2025 01:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:46 PM IST
सार
वसुंधरा राजे के अपने विधानसभा क्षेत्र में जलसंकट को लेकर किए गए ट्वीट के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजे में यदि राजनीतिक ईमानदारी है तो पूरे राजस्थान की बात करें।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधा। उन्होंने वसुंधरा राजे के हालिया ट्वीट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक दो बार मुख्यमंत्री होकर यदि कोई नेता सिर्फ अपने क्षेत्र की बात करे, तो यह राज्य की जनता के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- वसुंधरा राजे दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। उन्हें पूरे राज्य की जिम्मेदारी का अनुभव है, लेकिन वे सिर्फ झालावाड़ की बात कर रही हैं। मेरी उनसे शिकायत है कि अगर उनमें राजनीतिक ईमानदारी है तो उन्हें पूरे राजस्थान की बात करनी चाहिए, न कि सिर्फ अपने क्षेत्र की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhalawar News : झालरापाटन में खुली प्रदेश की पहली पिंक पीएचसी, चिकित्सक से लेकर सफाई कर्मचारी तक सभी महिलाएं
गहलोत ने ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को लेकर भी भाजपा और वसुंधरा राजे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने ईआरसीपी का नाम बदलकर पीकेसीईआरसीपी कर दिया है। भाजपा के नेता खुद मानते हैं कि यह योजना अगले 9 सालों तक पूरी नहीं होगी। यह सब बकवास है। सच्चाई यह है कि 10 से 15 साल तक इसमें कुछ नहीं होने वाला है। वसुंधरा राजे जी भी इस हकीकत को जानती हैं, फिर जनता को झूठ क्यों परोसा जा रहा है?
गहलोत ने चुनौती देते हुए कहा, "अगर वसुंधरा राजे में राजनीतिक ईमानदारी है, तो वे एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर स्पष्ट करें कि वर्तमान भाजपा सरकार ने जो नया नामकरण किया है, उसकी सच्चाई क्या है। साथ ही यह भी बताएं कि उनकी सरकार के समय जो ईआरसीपी योजना बनी थी और जिसे हमारी सरकार ने बिना किसी बदलाव के लागू किया था, वह बेहतर थी या आज की योजना बेहतर है।