फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: French President Macron and PM Modi in Jaipur tomorrow, road show to start from Tripolia

Rajasthan News: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन और पीएम मोदी कल जयपुर में, त्रिपोलिया से निकलेगा रोड शो

Wed, 24 Jan 2024 11:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 11:38 AM IST
सार

Jaipur: गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 25 जनवरी को जयपुर यात्रा पर आएंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर में होंगे। दोनों अतिथियों का शाम को जयपुर के त्रिपोलिया से सांगानेरी गेट तक रोड शो भी होगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: French President Macron and PM Modi in Jaipur tomorrow, road show to start from Tripolia
इमैनुएल मैक्रॉन के साथ प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 25 जनवरी को जयपुर में होंगे। वे दोपहर 2.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे जयपुर के जंतर मंतर और फिर आमेर किला देखने जाएंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रॉन का जयपुर के त्रिपोलिया गेट से रोड शो आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


जयपुर में एक महीने के भीतर प्रधानमंत्री का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले डीजी-आईजी कांफ्रेंस में भी वे शामिल हुए थे। प्रशासनिक अमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। रोड शो को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेहमानों की अगवानी के लिए बैठकें ले रहे हैं। मैक्रॉन जयपुर में भारत-फ्रांस के बीच प्रस्तावित एक द्विपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री के साथ शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed