फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Former minister Pratap Singh Khachariyawas called ED's action political

Rajasthan News: ED की कार्रवाई पर बोले खाचरियावास, सरकार का विरोध करना अगर गुनाह है, तो मैं करता रहूंगा

Tue, 15 Apr 2025 10:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 15 Apr 2025 10:26 AM IST
सार

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि वे कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे, और भाजपा के खिलाफ "शेर की तरह" लड़ेंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने भी इस कार्रवाई को बदले की राजनीति करार दिया है

विज्ञापन
Rajasthan News: Former minister Pratap Singh Khachariyawas called ED's action political
मीडिया से बात करते पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए खाचरियावास ने कहा कि उनके खिलाफ की जा रही ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि यह घर भैरों सिंह शेखावत के भाई लक्ष्मण सिंह शेखावत का है। अगर ये लोग बीजेपी के सबसे बड़े नेता रहे भैरों सिंह शेखावत के परिवार पर भी कार्रवाई कर सकते हैं, तो मुझे किसी बात का डर नहीं है। खाचरियावास ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का विरोध करना अगर गुनाह है, तो मैं ये गुनाह करता रहूंगा। बीजेपी के आखिरी कील ठोकने का काम हम करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में थे, कांग्रेस में ही रहेंगे और शेर की तरह लड़ेंगे। प्रताप सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि "यह डबल इंजन की सरकार है—दिल्ली में भी इनकी सरकार है और राजस्थान में भी। और अब राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।"


 ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की रेड, पीएसीएल घोटाले में जुड़ा नाम

किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला
पूर्व मंत्री ने दावा किया कि न तो उन्हें और न ही उनके परिवार को किसी प्रकार का नोटिस मिला है। उन्होंने कहा, "यह झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। ईडी की कार्रवाई को हम पूरा सहयोग दे रहे हैं और आगे भी देंगे।"

 ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री ने संस्कृत महाविद्यालय के नवीन भवन का किया भूमि पूजन, लालसोट के पास होगा तैयार

चिट फंड से कोई लेनादेना नहीं 
चिट फंड मामले में उनके ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने साफ कहा कि "हमारा किसी चिट फंड से कोई लेनादेना नहीं है। मेरे और मेरे परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है।" इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत में गर्माहट और तेज हो गई है। कांग्रेस ने भी इस कार्रवाई को बदले की राजनीति बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed