फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Female constable angry at ticket cutting, Haryana and Rajasthan face to face due to insistence

Rajasthan News : टिकट काटने से भड़की महिला कांस्टेबल, मुफ्त यात्रा की जिद से हरियाणा और राजस्थान आमने-सामने

Sun, 27 Oct 2024 07:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 07:05 PM IST
सार

हरियाणा की महिला कांस्टेबल की राजस्थान रोडवेज में मुफ्त यात्रा की जिद में विवाद इतना ज्यादा तूल पकड़ गया कि दोनों राज्यों की ट्रैफिक पुलिस आमने-सामने की स्थिति में आ गई। पहले महिला कांस्टेबल का टिकट काटने से भड़की हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की 90 बसों के चालान काटे। बदले में आज राजस्थान पुलिस ने रोडवेज डिपो पर आई हरियाणा रोडवेज की हर बस का भारी चालान बना दिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Female constable angry at ticket cutting, Haryana and Rajasthan face to face due to insistence
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा कर रही हरियाणा की एक महिला कांस्टेबल का टिकट काटना राजस्थान रोडवेज को इतना भारी पड़ गया कि शनिवार को हरियाणा में 90 राजस्थान रोडवेज बसों के बड़े-बड़े चालान काट दिए गए। इसके बाद आज बदले की कार्रवाई करते हुए राजस्थान में हरियाणा रोडवेज के चालना काटने शुरू किए गए। अकेले जयपुर बस अड्डे पर ही हरियाणा रोडवेज की 26 बसों के चालान काट दिए गए। इनमें  9 बसों के चालान सिंधी कैंप पर हुए और बाकी 17 बसों के चालान सड़वा मोड़ पर हुए।

विज्ञापन


ऐसे शुरू हुआ विवाद

मामला 23 अक्टूबर का है, जब राजस्थान रोडवेज से सफर कर रही हरियाणा की एक महिला कांस्टेबल को बस कंडेक्टर ने टिकट लेने के लिए कहा। इस पर महिला कांस्टेबल ने खुद को स्टाफ बताते हुए टिकट कटवाने से मना कर दिया। इस पर कंडेक्टर ने कहा कि टिकट कटवाना ही होगा, यहां कोई स्टाफ नहीं चलता। इस पर महिला कांस्टेबल जिद पर अड़ गई और कहा कि हरियाणा में चलता है, मैं टिकट नहीं लूंगी। इसके बाद कंडक्टर ने गाड़ी रोक दी, जिस पर एक सहयात्री ने अपनी जेब से पैसा खर्च कर महिला कांस्टेबल का टिकट कटवाया। इस मामले पर शनिवार को हरियाणा के पुलिस महकमे में इसकी जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई और हरियाणा गई राजस्थान रोडवेज की बसों के बड़े-बड़े चालाना बनाए गए। जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने करीब 90 राजस्थान रोडवेज बसों के चालान बनाए। इसका जवाब देते हुए आज राजस्थान की पुलिस ने भी हरियाणा से आने वाली बसों के चालान काटने शुरू किए तो सड़कों पर हरियाणा रोडवेज बसों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


इनका कहना है 

मामला 23 अक्टूबर से शुरू हुआ था। हमारे परिचालक की कोई गलती नहीं थी। हमने हरियाणा को मौखिक रूप से इसके बारे में जानकारी दे दी है। अब लिखित रूप से भी अपनी बात भिजवा देंगे। हरियाणा पुलिस ने बिना वजह ही राजस्थान रोडवज के चालान बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुरुषोत्तम शर्मा- एमडी, राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed