फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bharat Bandh: During the bandh in Hanumangarh, farmers broke barricades, all 3 border districts are sealed

भारत बंद : हनुमानगढ़ में बंद के दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदेश के तीनों सीमावर्ती जिले सील

Fri, 16 Feb 2024 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

Jaipur: किसान संगठनों द्वारा एमएसपी कानून के साथ ही अन्य कई मांगों को लेकर किए गए भारत बंद के आह्वान का सीधा असर राजस्थान पर भी दिखाई दे रहा है। पंजाब और हरियाणा की सीमा से लगते जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गंगानगर में 20 फरवरी तक धारा 144 लागू है।

विज्ञापन
Bharat Bandh: During the bandh in Hanumangarh, farmers broke barricades, all 3 border districts are sealed
हनुमानगढ़ में दिखा भारत बंद का असर - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान के चलते प्रदेश में पंजाब और हरियाणा से लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमावर्ती तीनों जिलों गंगानगर, अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई हैं। श्रीगंगानगर में साधुवाली को छोड़कर बाकी इलाके में किसान इकट्ठे नहीं हैं। साधुवाली में करीब 200 किसानों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। तीनों जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


हनुमानगढ़ में बंद के दौरान किसानों ने पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम का विरोध करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, इससे एक किसान के सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन


21 को दिल्ली कूच करेंगे किसान

किसान महापंचायत की ओर से शुक्रवार को बूंदी में किसान संगठनों की बुलाई बैठक में निर्णय लिया गया है कि 21 तारीख को राजस्थान से किसान ट्रैक्टर के जरिए दिल्ली कूच करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि पहले किसान जयपुर पहुंचेंगे यहां सीएम से मिलेंगे और उन्हें भी अपने साथ दिल्ली चलने का न्योता देंगे। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर सभी किसान एकजुट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed