फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Cow smugglers left the cattle in pickup, sent the injured cows to the cowshed for treatment

Rajasthan News: लावारिस पिकअप में गौवंश छोड़कर भागे तस्कर, घायल गायों को उपचार के लिए गौशाला भिजवाया

Wed, 06 Dec 2023 05:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 05:11 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस ने लावारिस खड़ी पिकअप से नौ गौवंश बरामद किए। गौ तस्कर पिकअप को लावारिस अवस्था में छोड़कर भाग गए थे। सूचना पर मिलने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर गौवंश को उपचार के लिए महुवा गौशाला भेज दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Cow smugglers left the cattle in pickup, sent the injured cows to the cowshed for treatment
पिकअप से गाैवंश उतारते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस ने गढ़हिम्मत सिंह गाँव के समीप लावारिस खड़ी पिकअप से नौ गौवंश बरामद किए। गौ तस्कर पिकअप को लावारिस अवस्था में छोड़कर भाग गए थे। दौसा जिले के मंडावर थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि गढ़हिम्मत सिंह मार्ग पर चामुण्डा माता के मंदिर के सामने एक पिकअप लावारिस खड़ी हुई है जिसमें गौवंश है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर गौवंश को उपचार के लिए गौशाला भेज दिया।
विज्ञापन


पिकअप में कुल 9 गौवंश जब्त किए गए इनमें से एक बछड़े की दम घुटने से मौत हो गई घायल 8 गौवंश को पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गाड़ी से बाहर निकाला और महुवा स्थित श्री कृष्णगोपाल गोशाला महुवा पहुंचा दिया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ गौवंश तस्करी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed