Rajasthan News: एसीबी कोर्ट ने घूसखोर विधायक जयकृष्ण पटेल और बिचौलिये को जेल भेजा, निजी सहायक अब भी फरार
विधानसभा में सवाल के बदले घूस मांगने वाले बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी कोर्ट ने बुधवार को जेल भेज दिया। पिछले दिनों एसीबी ने जयकृष्ण पटेल को ट्रैप किया था। पटेल का सहयोगी घूस की रकम लेकर मौके से भाग गया था लेकिन बाद में उसे भी पकड़ लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बीते दिनों घूस लेने के आरोप में ट्रैप हुए बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी कोर्ट ने बुधवार को जेल भेज दिया। पटेल के साथ उनके बिचौलिए विजय कुमार को भी जेल भेजा गया है। कोर्ट ने विधायक के सहयेागी जसवंत और जगराम सहित अन्य दो को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। विधायक का निजी सहायक रोहित मीणा अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: Banswara News: कॉलेज में ब्लास्ट की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस और अन्य टीमें, मॉक ड्रिल संपन्न
गौतरलब है कि पिछले दिनों एसीबी ने विधायक आवास पर जाकर जयकृष्ण पटेल को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया था। इसके बाद पटेल का ऑडियो भी रिलीज किया गया, जिसमें सवाल के बदले रिश्वत की रकम मांगी जा रही थी। आरोप है कि पटेल ने विधानसभा में किसी अन्य विधानसभा के तीन 3 सवाल लगाए थे। इसके बाद संबंधित व्यक्ति से इन सवालों को ड्रॉप करने की एवज में 2.5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी और तीनों सवाल ड्रॉप भी कर दिए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी सवालों को ड्रॉप किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।
इधर पटेल का इस मामले में कहना है कि वे रिश्वतखोरी में शामिल नहीं थे और उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.