फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Congress state president Govind Singh Dotasara challenges BJP for an open debate

Rajasthan News: डोटासरा ने भाजपा को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- उपलब्धि लेकर आओ... विफलताएं हम गिना देंगे

Thu, 19 Dec 2024 09:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Dec 2024 09:16 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अल्बर्ट हॉल पर खुली बहस की चुनौती दी, जिसमें एक ओर भाजपा अपनी उपलब्धियां पेश करेगी, वहीं कांग्रेस उनकी विफलताओं की सूची लेकर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Congress state president Govind Singh Dotasara challenges BJP for an open debate
मीडिया से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अल्बर्ट हॉल पर डिबेट की सार्वजनिक चुनौती दी। डोटासरा ने कहा कि भाजपा अपनी एक साल की उपलब्धियों के साथ आए और कांग्रेस उनकी विफलताओं की सूची लेकर पहुंचेगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक रोहित बोहरा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में डोटासरा ने कहा, "जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आमने-सामने की बहस होनी चाहिए, ताकि जनता सच्चाई जान सके। भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है और पिछले एक साल में कोई ठोस काम नहीं किया।"
विज्ञापन


खाचरियावास के बयान से दूरी
डोटासरा ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के वाटर कैनन में सीवरेज के गंदे पानी के उपयोग के बयान से दूरी बनाते हुए इस मामले पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर कांग्रेस के आरोप
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) में खामियों और पेपर लीक कांड को लेकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है और प्रदेश के विकास को बाधित कर रही है।

टीकाराम जूली ने उठाए गंभीर सवाल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने छात्रवृत्ति और बुजुर्ग पेंशन जैसी जनहितकारी योजनाओं को नजरअंदाज किया। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री का गृह जिला भरतपुर अपराध के मामलों में पहले स्थान पर है। राइजिंग राजस्थान में भी फर्जी एमओयू की बात सामने आई है। जूली ने अजमेर में हुए किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए इसे किसान विरोधी कदम बताया। जूली ने भाजपा पर प्रतिपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया।


गृहमंत्री के बयान पर इस्तीफे की मांग
टीकाराम जूली ने कहा कि देश के गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में जनहित के मुद्दों की अनदेखी की गई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि वह जनता के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed