{"_id":"677f9795e854a6119407095e","slug":"rajasthan-news-congress-leader-sachin-pilot-attack-on-bhajan-lal-government-news-in-hindi-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सचिन पायलट बोले- सरकार में कई पावर सेंटर, मंत्री कुछ कहते हैं, सरकार कुछ और करती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सचिन पायलट बोले- सरकार में कई पावर सेंटर, मंत्री कुछ कहते हैं, सरकार कुछ और करती है
Thu, 09 Jan 2025 03:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:02 PM IST
सार
सचिन पायलट ने कहा, सरकार में कई पावर सेंटर बन चुके हैं। मंत्री कुछ कहते हैं, सरकार कुछ और करती है। इस खींचतान के बीच जनता पीस रही है। सरकार को तुरंत अपनी नीतियों को स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को एक साल हो गया है, लेकिन इस दौरान लिए गए निर्णयों से जनता में गहरा आक्रोश है। पिछली बार गठित नए जिलों को सरकार ने निरस्त कर दिया, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन पायलट ने कहा, हम सरकार से सदन के अंदर इन मुद्दों पर जवाब मांगेंगे। जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। यह सरकार पूरी तरह कन्फ्यूज है। एक तरफ सरकार के मंत्री भर्ती रद्द कराने की बात करते हैं, दूसरी तरफ सरकार इसे संभव न होने की बात कहती है। इस आंतरिक गतिरोध का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कामकाज में स्पष्ट नीति का अभाव है। उन्होंने कहा कि चाहे SI भर्ती हो या अन्य परीक्षाएं, सरकार के फैसलों में देरी और अनिर्णय की स्थिति से जनता भ्रमित हो रही है।
विज्ञापन
पायलट ने कहा, सरकार में कई पावर सेंटर बन चुके हैं। मंत्री कुछ कहते हैं, सरकार कुछ और करती है। इस खींचतान के बीच जनता पीस रही है। सरकार को तुरंत अपनी नीतियों को स्पष्ट करना चाहिए। पायलट के इन बयानों से राज्य की सियासत में हलचल तेज होने की संभावना है। जनता और विपक्षी दलों की ओर से अब सरकार के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन