{"_id":"66594686c8aa5cc1470cdea6","slug":"rajasthan-news-cm-will-hold-a-meeting-today-high-court-gave-instructions-for-arrangements-due-to-heat-wave-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बिजली-पानी के पर्याप्त इंतजामों को लेकर CM की बैठक आज, हाईकोर्ट ने दिए व्यवस्था के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बिजली-पानी के पर्याप्त इंतजामों को लेकर CM की बैठक आज, हाईकोर्ट ने दिए व्यवस्था के निर्देश
Fri, 31 May 2024 09:55 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 09:55 AM IST
सार
गुरुवार को हाईकोर्ट ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार को हीट वेव के संबंध में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बैठक करके प्रभारी सचिवों से बिजली और पानी की स्थिति पर फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं। इसमें हीट वेव के इंतजामों व बिजली, पानी और चिकित्सा को लेकर प्रभारी सचिवों से फीडबैक लिया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित सभी विभागों के प्रमुख सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक सचिवालय में सुबह 11 बजे होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रभारी सचिवों से रिपोर्ट लेंगे। हाल में सरकार ने सभी प्रभारी सचिवों को जिलों में जाकर फीडबैक रिपोर्ट तैयार करने लिए कहा था। गौरतलब है कि गुरुवार को हाईकोर्ट ने हीट वेव पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार को इस संबंध में इंतजाम करने के निर्देश दिए और साथ ही हीट वेव से मारे गए लोगों को मुआवजा देने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में हीट वेव से अब तक कई मौतें हो चुकी हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों में अब तक सिर्फ 5 मौतें ही हीट वेव से होना बताया गया है, जो कि विचारणीय है।
विज्ञापन