फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Car of BJP leaders going to attend PM Modi's program collides with truck, 3 injured

Rajasthan News : पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा नेताओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 3 घायल

Tue, 17 Dec 2024 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

सवाई माधोपुर से पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जयपुरआ रहे भाजपा नेताओं की कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन भाजपा नेता घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Car of BJP leaders going to attend PM Modi's program collides with truck, 3 injured
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सवाई माधोपुर से आ रहे भाजपा नेताओं की स्कॉर्पियो मंगलवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा कुस्तला टोल के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे में नगर परिषद कार्यवाहक सभापति मेघा वर्मा के पति सुरजीत सिंह सहित 3 भाजपा नेता घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को जयपुर रैफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जयपुर आ रहे थे भाजपा नेता

जानकारी के मुताबिक सवाई माधोपुर जिला भाजपा के चार 4 नेता सुबह 6 बजे जयपुर के लिए निकले थे। इनमें नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति मेघा वर्मा के पति सुरजीत सिंह, जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया, भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी और कार्यकर्ता जयप्रकाश सांवरिया शामिल हैं। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में फंसे घायलों को निकालने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर के दादिया में 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इस दौरान मोदी 'पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट' (PKC-ERCP) का शिलान्यास भी करेंगे। ये सभी भाजपा नेता इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर जा रहे थे।


जांच में जुटी पुलिस, ड्राइवर की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed