फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Candidates for the remaining 15 seats will be decided in the CEC meeting of Congress today

Rajasthan News: प्रदेश की बाकी बची 15 सीटों पर कांग्रेस की CEC बैठक में होगी उम्मीदवारी तय, आज दिल्ली में बैठक

Wed, 20 Mar 2024 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 12:48 PM IST
सार

Jaipur: कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में अपने शेष 15 प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए बुधवार को दिल्ली में सीईसी की बैठक बुलाई है। बैठक शाम 4 बजे शुरू होगी। पार्टी अब तक 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Candidates for the remaining 15 seats will be decided in the CEC meeting of Congress today
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश में कांग्रेस के शेष नामों का ऐलान कल तक हो जाने की संभावना है। इसके लिए आज दिल्ली में शाम चार बजे कांग्रेस सीईसी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में बाड़मेर-जैसलमेर, सीकर, गंगानगर-हनुमानगढ़, करौली-धौलपुर, दौसा, जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, नागौर, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां, राजसमंद, अजमेर और भीलवाड़ा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस इस बार जयपुर शहर की सीट के लिए चौंकाने वाला नाम ला सकती है। इस सीट पर अब तक कांग्रेस सामान्य वर्ग को टिकट देती आई है लेकिन इस बार यह टिकट एससी वर्ग को दिया जा सकता है। नागौर सीट पर कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल के बीच बातचीत का दौर अब भी जारी है। जानकारी के मुताबिक इस सीट के लिए सचिन पालयट मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली में हरीश चौधरी अपने साथ उम्मेदाराम बेनीवाल को लेकर पायलट से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन


सीकर सीट पर भी पार्टी सीपीएम के साथ समझौते की कोशिश कर रही है, गहलोत कैंप चाहता है कि यह समझौता हो जाए। जयपुर ग्रामीण के लिए भी पार्टी में खींचतान चल रही है। बताया जा रहा है कि सचिन पायलट और गोविंदसिंह डोटासरा के समर्थकों के बीच यह सीट फंसी हुई है। इसलिए संभावना है कि सीकर और जयपुर ग्रामीण की सीट का ऐलान सबसे आखिर में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इन नामों का हो चुका है ऐलान

जालौर-सिरोही सीट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत, बीकानेर से पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, झुंझुनू से विधायक बृजेंद्र ओला, जोधपुर से करण सिंह, अलवर से विधायक ललित यादव, उदयपुर से ताराचंद मीणा व चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना के नामों की घोषणा पार्टी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed