{"_id":"65decb3c7fcba0d530006449","slug":"rajasthan-news-bjp-core-committee-meeting-today-discussion-possible-on-lok-sabha-tickets-in-the-state-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सीपी जोशी की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सीपी जोशी की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा संभव
Wed, 28 Feb 2024 11:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:28 AM IST
सार
Jaipur: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी की जोशी की अध्यक्षता में आज दिल्ली में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी। आगामी लोकसभा चुनावों के संबंध में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल समेत पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आज दिल्ली में होगी। सीपी जोशी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 15 से 17 सीटों पर टिकट बदले जा सकते हैं, जिस पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है। प्रदेश में 7 सांसदों को विधानसभा चुनावों में उतारा गया था, जिनमें से तीन ने संसद से इस्तीफा देकर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में 7 सांसदों को विधानसभा में मौका देकर उनकी सीट खाली मानी जा रही है, ऐसी स्थिति में अब 10 अन्य सांसदों का टिकट काटकर नए लोगों को मौका मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो दो या उससे ज्यादा बार सांसद रह चुके सदस्यों की टिकट काटी जा सकती है। पार्टी मार्च के पहले हफ्ते में लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन