फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Bhajanlal and Mohan Yadav took bath together in Maha Kumbh

Rajasthan News: भजनलाल और मोहन यादव ने एक साथ महाकुंभ में किया स्नान, दिल्ली चुनाव की जीत पर पीएम मोदी को बधाई

Sat, 08 Feb 2025 03:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Feb 2025 03:43 PM IST
सार

एमपी के सीएम मोहन यादव और राजस्थान के सीएम भजन लाल ने कुंभ में एक साथ डुबकी लगाई है। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा अपनी पूरी कैबिनेट के साथ कुंभ पहुंचे हुए हैं। सीएम के साथ विधायकों ने भी कुंभ में स्नान किया है। कुंभ में सभी के स्नान करने के बाद राजस्थान कैबिनेट की बैठक भी मेला क्षेत्र में बने राजस्थान मंडप में होगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Bhajanlal and Mohan Yadav took bath together in Maha Kumbh
मुख्यमंत्री भजनलाल और मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम भजनलाल शर्मा अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ कुंभ पहुंचे हुए हैं। कुंभ के लिए करीब 115 मंत्री और विधायक जयपुर एयरपोर्ट से सुबह साढ़े सात बजे निकले थे। कुंभ क्षेत्र में घूमने के बाद हनुमान मंदिर के दर्शन भी मंत्री और विधायकों ने किए। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल शनिवार अपने विधायकों के साथ कुंभ क्षेत्र में ही रात में ठहरेंगे। फिर रविवार को दोपहर सभी के जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन

विज्ञापन


एम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं
कुंभ क्षेत्र में पहुंचने के बाद सीएम भजनलाल ने दिल्ली चुनावों में बीजेपी की जीत पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लेकर आमजन में विश्वास है। उनको लगता है कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। इस वजह से दिल्ली की जनता ने भी देश की राजधानी में डबल इंजन की सरकार को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशवासियों की ओर से लगाऊंगा आस्था की डुबकी
वहीं, एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं और यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाऊंगा। मेरी ओर से उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया। वहीं, सीएम मोहन यादव ने दिल्ली चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आप और कांग्रेस की असलियत को जनता जान गई है और आज उनके फैलाये कीचड़ में भी कमल खिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed