फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Before Modi, Rahul reached Pink City, will attend 'Netratva Sangam' camp organized in Samod

Rajasthan News : मोदी से पहले राहुल पहुंचे गुलाबी नगरी, सामोद में आयोजित 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होंगे

Sun, 08 Dec 2024 09:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 09:28 AM IST
सार

राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने आज सवेरे जयपुर पहुंचे। बीते 17 दिनों में उनका यह दूसरा जयपुर दौरा है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Before Modi, Rahul reached Pink City, will attend 'Netratva Sangam' camp organized in Samod
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचे। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने आए हैं। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

विज्ञापन


राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को जयपुर पहुंचे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेश समिट का उद्घाटन करने जयपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि राहुल यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने आए हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने उनका भव्य स्वागत किया। अशोक गहलोत ने उन्हें सूत की माला पहनाई और पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने गुलदस्ता भेंट किया। राहुल गांधी का यह 17 दिनों में दूसरा जयपुर दौरा है। इससे पहले वे एक शादी समारोह में शामिल होने जयपुर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप

कांग्रेस का 'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है। इस कैंप का उद्देश्य पार्टी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नेताओं को पार्टी की विचारधारा और रणनीतियों से परिचित कराना है। राहुल गांधी इस कैंप में महत्वपूर्ण सत्रों का हिस्सा बनेंगे, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद शामिल होगा। कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद और प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे, जिसमें कांग्रेस के आगामी चुनावी एजेंडे और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed