फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Alert in Rajasthan after explosion near Red Fort in Delhi, DGP Rajiv Sharma increases vigil

Rajasthan News: दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट के बाद राजस्थान में अलर्ट, DGP राजीव शर्मा ने बढ़ाई सतर्कता

Mon, 10 Nov 2025 09:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

Rajasthan Security Alert: दिल्ली के लाल किला विस्फोट के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट पर है। डीजीपी राजीव शर्मा ने सभी जिलों में पुलिस बल की तैनाती, बीडीएस टीमों की सतर्कता और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Alert in Rajasthan after explosion near Red Fort in Delhi, DGP Rajiv Sharma increases vigil
दिल्ली में लालकिले के पास धमाके के बाद राजस्थान में पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में लाल किला परिसर के बाहर हुए विस्फोट के बाद राजस्थान पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क हो गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेशभर के सभी डीसीपी और एसपी को निर्देश जारी करते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में पुलिस अलर्ट जारी किए जाने के बाद जयपुर में पुलिस ने एहतियातन गाड़ियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सड़कों पर गाड़ियों को रोककर जांच कर रही है और गाड़ी चालकों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 

 
सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी
डीजीपी शर्मा ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात किया जाए और हर प्रमुख सार्वजनिक स्थान पर लगातार गश्त जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि किसी भी संभावित घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Rajasthan News: Alert in Rajasthan after explosion near Red Fort in Delhi, DGP Rajiv Sharma increases vigil
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा

बम डिस्पोजल स्क्वॉड और कंट्रोल रूम को सतर्क रहने के निर्देश
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि सभी Bomb Disposal Squad (BDS) टीमों को हाई अलर्ट पर रखा जाए। साथ ही, जिला पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त स्वयं निगरानी करते हुए सुनिश्चित करें कि सभी एहतियाती कदम समय पर उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी संदिग्ध हरकत का तुरंत पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- Jaipur Building Collapse: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत; मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी
 
सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं से निपटने के निर्देश
शर्मा ने सभी पुलिस इकाइयों को यह भी आदेश दिया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को सक्रिय रखा जाए। किसी भी तरह की भ्रामक, अफवाह या गलत जानकारी को तुरंत खारिज करते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा जाए।
 
आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को दिए गए सख्त निर्देश
डीजीपी ने सभी रेंज आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि राज्यभर में सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया जाए और सभी जिले लगातार समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- 'वो जोर से चिल्लाया... पर बाहर नहीं आई प्रेमिका': घर के सामने कार में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed