फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: After the terrorist attack in Pahalgam, security of US Vice President increased

Rajasthan News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा बढ़ाई, छावनी बना रामबाग पैलेस

Wed, 23 Apr 2025 07:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 07:54 AM IST
सार

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी वारदात के बाद जयपुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा हाई अलर्ट पर कर दी गई है, जिस होटल में वेंस ठहरे हैं, वहां कमांडोज की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: After the terrorist attack in Pahalgam, security of US Vice President increased
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदात के बाद खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर जयपुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की सुरक्षा और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। वेंस अपने परिवार के साथ जयपुर में 3 दिन के प्रवास पर हैं। आज वे सुबह ताजमहल देखने के लिए आगरा रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर को वे फिर जयपुर लौटेंगे और सिटी पैलेस में उनके सम्मान में लंच आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वेंस कल सुबह 6 बजे जयपुर एयरपोर्ट से सीधे अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पहलगाम में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, कही ये बात
विज्ञापन


छावनी में बदला रामबाग पैलेस

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर रामबाग पैलेस होटल के भीतर और बाहर ईआरटी कमांडोज की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। पूरा होटल छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंस ने भी जताई संवेदना

आतंकी हमले को लेकर वेंस ने भी अपनी संवेदनाए जताई हैं। उन्होंने कहा कि मैं और उषा भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।


ये भी पढ़ें: Chittorgarh: जिले का पहला मामला, प्रार्थी ने खुद वीडियो बना दिए रिश्वत के सबूत, कनिष्ठ सहायक के खिलाफ केस दर्ज

गौरतलब है कि कल कश्मीर के पहलगाम में बड़ी आतंकी वारदात हुई है, जिसमें आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे 26 पर्यटकों की जान चली गई और कई गंभीर घायलों का अभी इलाज चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं। दिल्ली में केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। घटना को लेकर पक्ष और विपक्ष सभी ने एक सुर में कड़ी अलोचना की है। 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण हरकत बताते इसे घोर निंदनीय कहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed