{"_id":"67c7af93ce65ecca7b02801a","slug":"rajasthan-news-9-trainee-si-dismissed-in-paper-leak-case-out-of-45-arrested-so-far-44-has-been-terminated-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पेपर लीक प्रकरण में 9 ट्रेनी एसआई बर्खास्त, अब तक 45 गिरफ्तारों में से 44 की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पेपर लीक प्रकरण में 9 ट्रेनी एसआई बर्खास्त, अब तक 45 गिरफ्तारों में से 44 की सेवा समाप्त
Wed, 05 Mar 2025 07:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:28 AM IST
सार
राजस्थान सरकार ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में बड़े पैमाने पर नकल और पेपर लीक के मामले में गिरफ्तार 9 प्रशिक्षु पुलिस उपनिरीक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ये उपनिरीक्षक बाड़मेर, जालौर, कोटा, बीकानेर में पोस्टेड थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में सरकार ने 9 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और बर्खास्त कर दिए हैं। मंगलवार को जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने इन उपनिरीक्षकों को पुलिस सेवा से पदच्युत करने के आदेश जारी किए। पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार हुए 45 ट्रेनी उपनिरीक्षकों में से अब तक 44 की सेवाएं सरकार समाप्त कर चुकी है। मंगलवार को बर्खास्त हुए कार्मिकों में गोपीराम जांगू, श्रीमती चंचल, अजय विश्नोई, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, प्रियंका, हरखू, सुरेन्द्र कुमार और दिनेश कुमार शामिल हैं। ये सभी रेंज के अधीन विभिन्न जिलों में कार्यरत थे। गौरतलब है कि सितंबर 2021 में हुई इस परीक्षा में पेपर लीक, नकल और डमी अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलाने का खुलासा हुआ था। पिछले वर्ष मार्च में 45 प्रशिक्षुओं को गिरफ्तार किया गया था।
बाड़मेर-जालौर में पोस्टेड SI बर्खास्त
आदेश के अनुसार बाड़मेर में पोस्टेड ट्रेनी एसआई गोपीराम जांगू व चंचल बिश्नोई, जालोर में पोस्टेड अजय बिश्नोई व दिनेश कुमार बिश्नोई की बर्खास्तगी हुई। इनके अलावा सिरोही में पोस्टेड नरेश कुमार बिश्नोई, दिनेश कुमार बिश्नोई व प्रियंका बिश्नोई, जैसलमेर में पोस्टेड हरखू जाट व सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई को भी सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। इससे पहले 25 फरवरी को बीकानेर और कोटा में भी 5 सब इंस्पेक्टर को सेवा को बर्खास्त किया गया था। कोटा में सब इंस्पेक्टर चेतन सिंह मीणा, रेणु कुमारी और मालाराम बिश्नोई की बर्खास्तगी हुई है।