फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: 71 officers in the prison department got gift of promotion, review DPC was stuck for 24 years

Rajasthan News: कारागार विभाग में 71 अफसरों को मिला पदोन्नति का तोहफा, 24 सालों से अटकी हुई थी रिव्यू डीपीसी

Sat, 24 May 2025 08:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 24 May 2025 08:20 AM IST
सार

राजस्थान कारागार विभाग के अधिकारियों के लिए शुक्रवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। राज्य सरकार ने विभाग के 71 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। तकनीकी कारणों से रिव्यू डीपीसी पिछले 24 सालों से अटकी हुई थी।

विज्ञापन
Rajasthan News: 71 officers in the prison department got gift of promotion, review DPC was stuck for 24 years
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कारागार विभाग में 24 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिल गया। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम कारागार विभाग के 71 अफसरों के प्रमोशन की सूची जारी कर दी। डीजी जेल गोविन्द गुप्ता के प्रयासों के कारण यह डीपीसी संभव हो पाई। उनके द्वारा राज्य सरकार को अधीक्षक ग्रेड फर्स्ट से उप महानिरीक्षक, अधीक्षक ग्रेड द्वितीय से अधीक्षक ग्रेड फर्स्ट एवं जेलर से उपाधीक्षक के पदों पर पदोन्नति के लिए अभिशंसा की गई थी। जिसके फलस्वरूप 9 अधिकारियों को उपमहानिरीक्षक पुलिस, 30 अधिकारी एसपी ग्रेड फर्स्ट तथा 32 को उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन

 
आदेश के अनुसार अधीक्षक ग्रेड फर्स्ट से उप महानिरीक्षक कारागार के पद पर मोनिका अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, सुमन मालीवाल, राकेश मोहन शर्मा, विक्रम सिंह एवं सेवानिवृत्त सुरेंद्र सिंह शेखावत, शंकर सिंह, कैलाश त्रिवेदी, एवं संजय यादव को वरिष्ठता सहयोग्यता के आधार पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara: गैरेज से कामयाबी तक; टायर पंक्चर करते वक्त आया रिजल्ट, डूंगरपुर के विजय ने 97.20% के साथ रचा इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अधीक्षक ग्रेड सेकंड से अधीक्षक ग्रेड फर्स्ट पर विक्रम सिंह, मोनिका अग्रवाल, सुमन मालीवाल, राजेंद्र कुमार, राकेश मोहन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, परमजीत सिंह सिद्धू, प्रदीप लखावत, राजपाल सिंह, आर अनंतेश्वरन, शिवेंद्र कुमार शर्मा, प्रमोद सिंह, भैरू सिंह राठौड़, महावीर प्रसाद मीणा एवं सेवानिवृत्त विश्वेश जोशी, शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह शेखावत, अशोक कुमार उपाध्याय, कैलाश त्रिवेदी, राकेश कुमार भार्गव, सुधीर प्रकाश पूनिया, अशोक वर्मा, संजय यादव, के.जी. शर्मा, बद्रीलाल मीणा, नंदसिंह शेखावत, गोविंद सिंह, मोइनुद्दीन पठान, श्रवणलाल जाट एवं रामावतार शर्मा को पदोन्नत किया गया है।

एक अन्य आदेश के द्वारा कारापाल से उपाधीक्षक के पद पर निरंजन शर्मा, नरेंद्र कुमार स्वामी, योगेश कुमार तेजी, जयवर्धन सिंह, पृथ्वीसिंह कविया, पारसमल, सम्पति, महावीर प्रसाद मीणा, इंद्र कुमार, सुरेश कुमार मीणा, सरोज बिश्रोई, सौरभ स्वामी, शैलेंद्र सिंह फौजदार, मुक्ति यदुवंशी, मानसिंह बारेठ, जगदीश प्रसाद पूनिया, रोहित कौशिक, रमाकांत शर्मा, राजेश योगी, रामकिशन मीणा, राजमहेंद्र, समर सिंह, श्रीमोहन मीणा, विल्सन शर्मा एवं सेवानिवृत्त श्योजीराम मीणा, अल्लादीन खान, चंदन सिंह, डुले सिंह, बृजेश दीक्षित, जसवंत सिंह गुर्जर, अमर सिंह व कैलाश दरोगा के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed