फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: 109 Pakistani citizens sent back, Additional Chief Secretary called a meeting and reviewed

Rajasthan News: 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बैठक बुलाकर समीक्षा की

Wed, 30 Apr 2025 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 12:39 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद उपजे तनाव के बाद विभिन्न प्रदेशों से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के केंद्र सरकार के निर्देशों के चलते राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: 109 Pakistani citizens sent back, Additional Chief Secretary called a meeting and reviewed
राजस्थान - फोटो : AI

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजा गया है। वहीं पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित 841 नागरिकों ने भारत में स्थायी रूप से रहने के लिए दीर्घकालिक वीजा का आवेदन किया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में राज्य में विभिन्न वीजा पर आए इन नागरिकों में से 109 को वापसी का नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान भेज दिया गया। ये कार्रवाई केंद्र के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें पाकिस्तान से आने वाले नागरिकों के वीजा की कड़ी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश जारी किए कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7.50 लाख के जाली नोट जब्त, आरोपी गिरफ्तार


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस हमले के बाद उच्च स्तरीय बैठक कर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को केंद्र के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा था। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनंद कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाकर कार्रवाई की समीक्षा की।

पुलिस का कहना है कि जो 841 पाकिस्तानी नागरिक एलटीवी के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे ज्यादातर पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों से हैं और वर्षों से राजस्थान में विभिन्न वीजा श्रेणियों के तहत रह रहे हैं। इन आवेदनों की विस्तृत जांच और प्रक्रियाएं फिलहाल जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed