{"_id":"6860faf4bc55b212ea0fd0bd","slug":"rajasthan-mp-bhajanlal-jatav-makes-big-statement-at-save-constitution-rally-sparks-buzz-in-political-circles-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सांसद भजनलाल जाटव ने संविधान बचाओ रैली में कह दी बड़ी बात, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सांसद भजनलाल जाटव ने संविधान बचाओ रैली में कह दी बड़ी बात, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
Sun, 29 Jun 2025 02:06 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:06 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद भजनलाल जाटव की बेबाकी का एक वीडियो जारी होने के बाद उनकी बातें न सिर्फ विरोधियों बल्कि पार्टी के लोगों को भी चुभ सकती है। जाटव ने अपने इस वीडियो में ऐसा क्या कह दिया, जानें यहां
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद भजनलाल जाटव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर-करौली से कांग्रेस सांसद भजनलाल जाटव का एक धमाकेदार वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। 23 जून को भरतपुर में वैर की सैनी धर्मशाला में आयोजित संविधान बचाओ रैली में सांसद भजनलाल जाटव ने मंच से अपने दिल की बात बेहद तीखे शब्दों में कही। इसका वीडियो 28 जून को सामने आया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
विज्ञापन
भजनलाल जाटव ने मंच से जो कहा वो ना सिर्फ उनके विरोधियों को चुभ सकता है, बल्कि पार्टी के अंदरूनी हलकों में भी चर्चाओं को हवा दे सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बहुत कुछ सीखा है और अब वक्त आ गया है कई लोगों को ठिकाने लगाने का। अपने अंदाज में उन्होंने साफ-साफ कहा कि जो लोग पार्टी का फायदा उठाते हैं, टिकट पाते हैं, पद पाते हैं और फिर बीजेपी के नेताओं की जय-जयकार करते हैं, उन्हें अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब माफी केवल ग्राम पंचायत चुनावों में मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Banswara News: पुल पार करते वक्त कुंडल नदी में बहा युवक, 48 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 13 किमी दूर मिला शव
विज्ञापन
जाटव ने खुलकर कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में हर पंचायत से कांग्रेस का आदमी चुना जाना चाहिए। बीजेपी का कोई भी नेता या समर्थक सरपंच नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे इलाके में कांग्रेस समर्थकों की लिस्ट तैयार करें, क्योंकि अब काम उन्हीं के होंगे। उन्होंने ऐलान किया कि जैसे ही पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होगी, 25 लोगों की एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी, जो चुनाव की कमान संभालेगी। उन्होंने कहा कि जो पहले उन्हें गलत बताते थे, अब वो खुद आकर माफी मांग रहे हैं, मगर माफी भी अब इलेक्शन टाइम टेबल के मुताबिक मिलेगी।
सभा में बैठे समर्थकों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पांडाल में जो लोग बैठे हैं, वो सब हमारे हैं और अब सिर्फ उनके ही काम होंगे। इस बयान से जाटव ने साफ कर दिया कि अब उनका फोकस अपने-अपने लोगों को मजबूत करना और विरोधियों को किनारे करना है। जाटव के इस बयान ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में मसालेदार बहस छेड़ दी है। जहां एक ओर जाटव अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते दिखे, वहीं विरोधियों को खुली चुनौती भी दे दी कि अब सियासत का खेल नए नियमों से खेला जाएगा।