फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Mahavir Kharadi became RAS ASO. Online voting for the first time in elections held after 4 years

Rajasthan News: महावीर खराड़ी बने RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष, 4 साल बाद हुए चुनावों में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग

Sat, 31 Aug 2024 07:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 07:48 PM IST
सार

राजस्थान की शीर्ष प्रशासनिक सेवा RAS एसोसिएशन के चुनाव में महावीर खराड़ी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। खराड़ी को 362 वोट मिले, वहीं मुकाबले में उतरे अशोक शर्मा को 286 और राकेश शर्मा 256 वोट मिले। मतदाता सूची के अनुसार 928 सदस्यों में से 903 सदस्यों ने ऑनलाइन मतदान किया।

विज्ञापन
Rajasthan: Mahavir Kharadi became RAS ASO. Online voting for the first time in elections held after 4 years
महावीर खराड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद के ऑनलाइन हुए चुनाव में महावीर खराड़ी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद की एसोसिएशन की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार 928 सदस्यों में से 903 सदस्यों ने ऑनलाइन मतदान किया। इनमें से महावीर खराड़ी को 362 वोट मिले, वहीं अशोक शर्मा को 286 और राकेश शर्मा 256 वोट मिले। 

विज्ञापन


चुनाव शनिवार सुबह आरएएस क्लब में संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10.15 से 11.15 बजे तक नामांकन भरे गए थे। जिसमें राकेश शर्मा, अशोक शर्मा व महावीर खराड़ी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। चुनाव प्रकिया संपन्न करवाने के लिए केसरलाल मीणा, दिनेश शर्मा व नीलिमा तक्षक का निर्वाचन मंडल बनाया गया था। खास बात यह है कि चार साल बाद हुए इन चुनावों में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा मिली, जिसके चलते हर जिले के आरएएस अधिकारी ने इसमें वोट डाला।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने 11.30 बजे तक प्राप्त नामांकनों की जांच की, 11.45 बजे तक नाम वापसी व दोपहर 12 बजे चुनाव योग्य प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। मतदान दोपहर 12.15 से शाम 4.15 बजे तक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed