फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Madan Rathore Becomes State President, Elected Unanimously, State In-Charge Comments on Vasundhara

Rajasthan News: मदन राठौड़ बने प्रदेश अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, वसुंधरा के लिए ये बोले प्रदेश प्रभारी

Sat, 22 Feb 2025 01:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 01:35 PM IST
सार

भाजपा के संगठन स्तर पर चल रहे चुनावों में मदन राठौड़ सर्वसम्मति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राठौड़ ने जो मेहनत की है, उसी के दम पर पूरे प्रदेश में इनकी अलग पहचान बनी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर भी उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि राजे उनकी चुटकी लिए बिना नहीं रह पाईं।

विज्ञापन
Rajasthan: Madan Rathore Becomes State President, Elected Unanimously, State In-Charge Comments on Vasundhara
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राठौड़ लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन


उनका राजनीतिक जीवन 2003 में शुरू हुआ, जब वे राजस्थान विधानसभा के सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे 2013 से 2018 तक पुनः विधायक रहे और सरकार के उप मुख्य सचेतक (राज्य मंत्री स्तर) की भूमिका निभाई। अप्रैल 2024 में वे राज्यसभा के सदस्य बने और जुलाई 2024 में उन्हें भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


राठौड़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं और 1972-1979 तक प्रचारक के रूप में कार्य किया। उन्होंने वनवासी कल्याण परिषद, परिवर्तन यात्रा, एकता यात्रा और राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्वाचन के दौरान भाषण देते हुए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पिछले 7 महीने में प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मदन राठौड़ ने जो काम किया है, उसकी लोकप्रियता के चलते कोई भी उनके सामने चुनाव लड़ने के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि राठौड़ ने जो मेहनत की है उसी मेहनत के दम पर पूरे प्रदेश में इनकी अलग पहचान बनी है।

प्रदेश प्रभारी ने राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करते हुए कहा है कि हमें गुजरात जैसी स्थिति राजस्थान में भी पैदा करनी होगी, जहां पर विपक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग कुर्सी से हटते हैं तो उनका नाम लेवा भी कोई नहीं होता परंतु वसुंधरा राजे 1998 से मुख्यमंत्री हैं और आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।


इस पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ली प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल की चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे निडर प्रभारी के जो मन में आता है, वह बात भी बाकी के साथ रख देते हैं। आज आपको पहली बार सुना है, सुनकर बड़ा मजा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed