फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Launches Electric Bus Era, 47 E-Buses Flagged Off in Jaipur and Bhilwara

Jaipur News: राजस्थान में इलेक्ट्रिक बस युग की शुरुआत, जयपुर में 29 और भीलवाड़ा में 18 ई-बसों को मिली हरी झंडी

Sat, 20 Jun 2026 06:23 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 06:23 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान में स्वच्छ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत जयपुर में 29 और भीलवाड़ा में 18 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
Rajasthan Launches Electric Bus Era, 47 E-Buses Flagged Off in Jaipur and Bhilwara
मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस का पूजन कर उसका अवलोकन किया और उसमें उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

E-Bus in Rajasthan: राजस्थान में स्वच्छ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत जयपुर में 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भीलवाड़ा में 18 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की भी शुरुआत की गई। इसके साथ ही प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस सेवाओं के विस्तार का नया अध्याय शुरू हो गया है।

विज्ञापन


स्वच्छ परिवहन की दिशा में बड़ा कदम, प्रदूषण कम करने पर जोर
अमर जवान ज्योति पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना का उद्देश्य शहरी परिवहन को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। अगस्त 2023 में शुरू की गई इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरों में प्रदूषण कम होगा और आमजन को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


राजस्थान के 8 शहरों को मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर का चयन किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इन आठ शहरों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त 475 और ई-बसों की मंजूरी मिलने से प्रदेश को कुल 1150 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त होंगी। प्रथम चरण में दीपावली तक 675 बसों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित होगा सफर
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस ये बसें महिलाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होंगी। बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित होगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत बनाया गया है।

पर्यटन को भी मिलेगी रफ्तार, डबल डेकर ई-बसों की तैयारी
राज्य सरकार शहरी परिवहन के लिए 555 इलेक्ट्रिक बसें तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 50 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य कर रही है। सरकार का दावा है कि यह पहल विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने खुद लिया इलेक्ट्रिक बस में सफर का अनुभव
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस का पूजन कर उसका अवलोकन किया और उसमें उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चालक और परिचालक से संवाद भी किया। इसके बाद अमर जवान ज्योति से स्टेट हैंगर तक इलेक्ट्रिक बस में यात्रा कर नई सेवा का अनुभव लिया।


यह भी पढ़ें: NIA का ढोल एक्शन! लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर विशाल पचार भगोड़ा घोषित, पाकिस्तान कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई शुरुआत
इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष रवि जैन, जेसीटीएसएल के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। भीलवाड़ा से विधायक उदयलाल भड़ाणा, अशोक कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed