फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: IAS changed in many important departments, Riya Dabi CEO in Udaipur District Council

IAS-RAS Transfer: देर रात ब्यूरोक्रेसी में हुआ बड़ा बदलाव, टीना डाबी की बहन रिया उदयपुर में जिला परिषद में CEO

Sat, 01 Feb 2025 09:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 09:25 AM IST
सार

राजस्थान में बजट सत्र के पहले ही दिन भजनलाल सरकार ने ब्यूरोक्रेसी की सर्जरी भी कर डाली। देर रात 53 आईएएस, 113 आरएएस, 24 आईपीएस और 34 आईएफएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan: IAS changed in many important departments, Riya Dabi CEO in Udaipur District Council
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश का बजट पेश होने से ठीक पहले ब्यूरोक्रेसी में अहम बदलाव कर दिए हैं। देर रात 53 आईएएस, 113 आरएएस, 24 आईपीएस और 34 आईएफएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। यह सूची लंबे समय से पेंडिंग थी। इसके अलावा नए जिले समाप्त होने के चलते वहां से एपीओ हुए जिन आईएएस अफसरों को भी नई नियुक्ति दी जानी है, उन्हें भी इस लिस्ट में एडजेस्ट किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएमओ में पोसवाल की एंट्री

अरविंद पोसवाल की सीएमओ में एंट्री हुई है, उन्हें उदयपुर जिला कलेक्टर से अब मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

वित्त विभाग में भी कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। वित्त राजस्व विभाग के सचिव रवि सुरपुर की जगह कुमार पाल गौतम को लगाया गया है। वहीं वित्त व्यय-प्रथम के संयुक्त सचिव टीकमचंद बोहरा की जगह शरद मेहरा को लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया डाबी उदयपुर जिला परिषद में सीईओ

आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद में सीईओ के पद पर लगाया गया है। इनके अलावा राइजिंग राजस्थान के समय व्यवस्थाओं को देखने के लिए उद्योग विभाग में 10 विशेषाधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। वहीं आईपीएस में भी एपीओ चल रहे तथा आरपीएस से आईपीएस में प्रमोट हुए अफसरों को नई नियुक्ति इस ट्रांसफर सूची में दी गई है।

चुनावी ड्यूटी छोड़कर आने पर APO हुए मीणा को पोस्टिंग

पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनावों में ऑब्जर्वर लगाए गए आईपीएस किशन सहाय मीणा बिना चुनाव आयोग की अनुमति के बीच में ही ड्यूटी छोड़कर जयपुर लौट आए थे। मामले में चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को चिट्ठी लिखी थी, इसके बाद उन्हें APO किया गया था। किशन सहाय धार्मिक मान्यताओं के विरोध में अपने बयानों के लिए भी चर्चित रहे हैं। अब उन्हें आईजी मानवाधिकार बनाया गया है। वहीं आईपीएस की तबादला सूची में पहली बार जयपुर नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed