Rajasthan Weather Update: मरुधरा में भीषण गर्मी, आज से लू का असर तेज; तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है
राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल से लू का असर और बढ़ेगा, जिससे तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विस्तार
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से मरुधरा के निवासियों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। रोजमर्रा के काम-धाम पर इसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 19 अप्रैल से गर्मी का असर और तेज हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bhilwara: सेल्फ स्टडी से नवनीत ने लहराया परचम, RAS में तीसरी रैंक हासिल कर रचा इतिहास
पूर्वी राजस्थान में 19 से 22 अप्रैल तक लू चलने की आशंका जताई गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल को लू का प्रभाव ज्यादा रहने की उम्मीद है। तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। प्रदेश की राजधानी जयपुर, कोटा और उदयपुर में तेज गर्मी महसूस होगी, जबकि बीकानेर और जैसलमेर में लू का असर ज्यादा रहेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है और मौसम शुष्क बना रहेगा।
राजस्थान में चली धूलभरी हवा
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, फलोदी में हल्के बादल छाए रहे। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा जैसलमेर में सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर धूलभरी हवा चली। जबकि कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के एरिया में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही।