{"_id":"69ab8ba4b4996fffa906d3d2","slug":"rajasthan-heatwave-alert-march-temperature-38-degree-jaisalmer-barmer-yellow-alert-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather:मार्च में ही ‘मई-जून’ जैसी गर्मी! कई जिलों में तापमान सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather:मार्च में ही ‘मई-जून’ जैसी गर्मी! कई जिलों में तापमान सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा
Sat, 07 Mar 2026 08:02 AM IST
Ashutosh Pratap Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:02 AM IST
सार
मार्च की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और तेज हो सकती है। विभाग ने 9 और 10 मार्च के लिए हीटवेव की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया गया। गंगानगर में दिन का तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं जैसलमेर में 7.5, चूरू में 7.3, जयपुर में 6.7, बीकानेर में 6.9, जोधपुर और कोटा में 4.9, अजमेर में 5.6 तथा बाड़मेर में 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर में बना एंटी-साइक्लोन सिस्टम लंबे समय से सक्रिय है। इसी वजह से राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी समय से पहले गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन में तेज गर्मी के बाद रात के समय लोगों को कुछ राहत मिल रही है। तापमान में गिरावट के कारण रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। शुक्रवार को कोटा, जयपुर और फलोदी को छोड़कर अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज हुआ। इसके अलावा सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अलवर, करौली और दौसा में भी रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बाड़मेर जिले में 9 और 10 मार्च को हीटवेव की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जैसलमेर, बालोतरा और आसपास के इलाकों में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।