फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: State Govt Raises DA to 60%, Big Relief for Employees; Salary to Increase with Arrears

Rajasthan: कर्मचारियों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 60% हुआ महंगाई भत्ता; चार महीने का एरियर मिलेगा

Thu, 23 Apr 2026 08:40 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 08:40 PM IST
सार

सरकार ने डीए में  2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी देते हुए लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ देने की घोषणा की है। इस फैसले से वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी के साथ एरियर का फायदा भी मिलेगा।

विज्ञापन
Jaipur News: State Govt Raises DA to 60%, Big Relief for Employees; Salary to Increase with Arrears
राज्य कर्मचारियों का दो प्रतिशत डीए बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग इस संबंध में आदेश जारी कर रहा है। इस निर्णय के तहत डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य के करीब 7.02 लाख कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 49+2 का जवाब भी नहीं दे पाए बच्चे, साधारण जोड़ में फेल, शिक्षा मंत्री के निरीक्षण में खुली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को मई माह के वेतन के साथ बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। वहीं 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि के डीए एरियर को कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि (जीपीएफ) खाते में जमा किया जाएगा। दूसरी ओर पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से बढ़े हुए डीए का पूरा भुगतान नकद रूप में किया जाएगा।


इस निर्णय से राज्य सरकार पर सालाना लगभग 1156 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। हालांकि सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई के बढ़ते प्रभाव से राहत मिलेगी और उनकी क्रय शक्ति में सुधार होगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। इसके बाद अब राज्य सरकार ने भी इसी तर्ज पर डीए बढ़ाया है। राजस्थान में परंपरागत रूप से केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार भी कुछ समय के भीतर डीए में संशोधन करती रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed