{"_id":"68aec0722bd9dc5be20321b3","slug":"rajasthan-governments-big-move-on-rghs-hospitals-opposing-scheme-to-be-removed-350-new-hospitals-ready-to-join-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3332948-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"RGHS योजना पर बड़ा फैसला: विरोध करने वाले हॉस्पिटल होंगे बाहर, 350 से ज्यादा नए अस्पताल जुड़ने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RGHS योजना पर बड़ा फैसला: विरोध करने वाले हॉस्पिटल होंगे बाहर, 350 से ज्यादा नए अस्पताल जुड़ने को तैयार
Wed, 27 Aug 2025 10:32 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:32 PM IST
सार
राजस्थान सरकार ने RGHS योजना को लेकर सख्ती दिखाई है। जो निजी अस्पताल मरीजों का इलाज करने से मना करेंगे, उन्हें पैनल से बाहर किया जाएगा। फर्जीवाड़े वाले अस्पतालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ भवन, राजस्थान
विस्तार
राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को लेकर राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो निजी अस्पताल योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से मना करेंगे, उन्हें तुरंत पैनल से बाहर कर दिया जाएगा। मेडिकल हेल्थ प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ ने बताया कि ऐसे अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है और नियमों के अनुसार कार्रवाई कर उन्हें योजना से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गायत्री राठौड़ ने बताया कि वर्तमान में 50% से ज्यादा निजी अस्पताल इस योजना में सक्रिय रूप से मरीजों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन कुछ अस्पताल जानबूझकर बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नए अस्पतालों को तेजी से एम्पैनल किया जा रहा है। अब तक 350 से ज्यादा अस्पतालों ने आरजीएचएस से जुड़ने के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, जयपुर के करीब आधा दर्जन अस्पतालों पर फर्जी बिलिंग और अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। विभाग ने जांच के बाद इन पर लाखों रुपये की पेनल्टी भी लगाई। इसके बाद इन अस्पतालों ने एक नया एसोसिएशन बनाकर योजना का विरोध शुरू कर दिया और मरीजों का इलाज बंद करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, बकाया भुगतान की शिकायतों के बाद अप्रैल 2025 से अब तक 850 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। मार्च 2025 से पहले की अधिकांश देनदारियां भी निपटा दी गई हैं। केवल उन्हीं अस्पतालों का भुगतान रोका गया है जिन पर गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप साबित हुए हैं।
ये भी पढ़ें: बाइक पर बैठकर दोस्त का इंतजार कर रहा था युवक, दौड़ते हुए आई आफत, 10 फीट दूर घसीट ले गई