फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Government silent even on rape of four girls in 24 hours Pratap Singh Khachariyawas Says

Rajasthan: '24 घंटे में चार बच्चियों से दुष्कर्म, फिर भी चुप्पी, सरकार नहीं सर्कस चल रहा', खाचरियावास का बयान

Wed, 28 Aug 2024 10:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 10:47 PM IST
सार

राजस्थान में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की वारदातों को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बंगाल में दुष्कर्म की घटना को लेकर बीजेपी हंगामा कर रही है। राजस्थान में हर दिन दो दर्जन से ज्यादा दुष्कर्म हो रहे हैं, फिर भी यहां चुप्पी साधे बैठे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Government silent even on rape of four girls in 24 hours Pratap Singh Khachariyawas Says
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को जोधपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बंगाल में बीजेपी दुष्कर्म की घटना को लेकर आंदोलन कर रही है। लेकिन राजस्थान में बीजेपी की सरकार के मुखिया और नेताओं के पास दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों एवं उनके परिवारजनों से मिलने का समय तक नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन


खाचरियावास बोले, जोधपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हॉस्पिटल के अंदर ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पिछले 24 घंटे में जोधपुर में चार बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। ऐसे में खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जोधपुर जाकर पीड़ित बच्चियों से मिलना चाहिए और उनके परिवारजनों से मिलकर बच्चियों के इलाज की पूरी व्यवस्था करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के चालान कार्रवाई पर कसा तंज
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, मुख्यमंत्री और मंत्री जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे लगता है कि सरकार चलाने की बजाय सर्कस चल रहा है। किसी को जनता की सुध लेने की फुर्सत नहीं है। चौराहों पर खड़े होकर पुलिस जितनी वसूली कर रही है, जनता के बेवजह चालान काट रही है, उनकी ड्यूटी अस्पतालों के बाहर उन्हें बच्चियों की सुरक्षा में लगानी चाहिए।

'डबल इंजन सरकार आने से बढ़ा अपराध'
पूर्व मंत्री खाचरियावास ने तंज कसते हुए कहा, राजस्थान में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं। राजस्थान में सबसे ज्यादा दुष्कर्म, लूट, हत्या, अपहरण और डकैती जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। कानून व्यवस्था ठीक करने को लेकर सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed