Rajasthan News: जयपुर में पहली बार विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस) नियुक्त, राहुल प्रकाश को मिली नई जिम्मेदारी
Jaipur News: सरकार ने जयपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने तथा ऑपरेशनल कार्यों को अलग से नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह नई संरचना बनाई है। इसके तहत अब जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ एक स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशंस) भी कार्य करेंगे।
विस्तार
राजस्थान सरकार ने बुधवार को 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर किया है। इस बदलाव में सबसे अहम नियुक्ति जयपुर में पहली बार बनाए गए विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस) पद पर हुई है। इस पद की जिम्मेदारी राहुल प्रकाश को दी गई है, जो अब तक जयपुर रेंज के आईजी के रूप में कार्यरत थे।
सरकार ने जयपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने तथा ऑपरेशनल कार्यों को अलग से नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह नई संरचना बनाई है। इसके तहत अब जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ एक स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशंस) भी कार्य करेंगे।
तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। वी.के. सिंह को एडीजी एसओजी-एटीएस से हटाकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। एसआई भर्ती-2021 सहित कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की जांच उनके कार्यकाल में एटीएस-एसओजी के तहत हुई थी।
दिनेश एम.एन. को जयपुर में एडीजी, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) का पदभार दिया गया है, जबकि विशाल बंसल को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से हटाकर एडीजी एसओजी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: तीन बच्चों को खो चुकी महिला समेत दो और ने जोधपुर में तोड़ा दम, अब तक 26 लोगों की गई जान
इसी क्रम में, 1992 बैच के आईपीएस संजय अग्रवाल को डीजी इंटेलिजेंस से डीजी लॉ एंड ऑर्डर पद पर स्थानांतरित किया गया है। वे डीजीपी पद की दौड़ में माने जा रहे थे। वहीं, 1993 बैच के गोविंद गुप्ता को एसीबी डीजी बनाया गया है। जेल विभाग में उनके कार्यकाल के दौरान कई सुधारात्मक कदम उठाए गए थे, हालांकि जेल सुरक्षा को लेकर हाल में कई घटनाएं चर्चा में रहीं।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ को एडीजी पुलिस कार्मिक बनाया गया है, जबकि सचिन मित्तल अब जयपुर पुलिस कमिश्नर होंगे। अनिल पालीवाल को डीजी प्रशिक्षण एवं यातायात तथा आनंद श्रीवास्तव को डीजी स्पेशल ऑपरेशंस के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। अशोक राठौड़ को डीजी जेल बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: RAS अफसर ने दिखाई दबंगई तो पेट्रोल पंपकर्मियों ने जड़े थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल, इन पर गिरी गाज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.