फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Gehlot said Fascist forces are attacking freedom of expression in the country need to be cautious

Rajasthan: गहलोत बोले- देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर फासीवादी ताकतें कर रहीं हमला, सतर्क रहने की जरूरत

Sat, 09 Sep 2023 08:05 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 09 Sep 2023 08:05 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश-विदेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर फासीवादी ताकतें हमला कर रही हैं। फेक न्यूज और मिसइन्फॉर्मेशन के दौर में सबकी जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं हमे सतर्क रहने की जरूरत हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Gehlot said Fascist forces are attacking freedom of expression in the country need to be cautious
अखबार संस्करण लॉन्चिंग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। फेक न्यूज और मिसइन्फॉर्मेशन के इस दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आज देश-विदेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर फासीवादी ताकतों द्वारा हमला किया जा रहा है। प्रदेश सरकार हमेशा से ही फ्रीडम ऑफ स्पीच की पक्षधर रही है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा ऐसे दौर में पत्रकारों को सामाजिक सरोकार को आगे रखकर जनचेतना का काम बेहतर तरीके से करना चाहिए। गहलोत शुक्रवार रात को राजस्थान इन्फॉर्मेशन सेंटर, जयपुर में दी डेली गार्जियन, इंडिया न्यूज और दी संडे गार्जियन अखबार के जयपुर संस्करण के लॉन्चिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अखबारों ने स्थानीय स्तर पर अलख जगाने में बड़ी भूमिका निभाई। राजस्थान में विजय सिंह पथिक, झाबरमल शर्मा, जयनारायण व्यास, दुर्गाप्रसाद चौधरी, अचलेश्वर प्रसाद शर्मा, कर्पूर चंद कुलिश, विजय भंडारी तथा हरिदेव जोशी ने पत्रकारिता का गौरव बढ़ाया। 
विज्ञापन


सीएम गहलोत बोले- पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पत्राकारों और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिस्वीकृत पत्रकारों को 15000 रुपए और अधिस्वीकृत पत्रकारों की विधवाओं को 7500 रुपए पेंशन दी जा रही है। पत्रकारों के बच्चों के लिए प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति लागू की गई है। पत्रकारों को निःशुल्क चिरंजीवी बीमा, कोविड में जान गंवाने वाले पत्रकारों को 50 लाख की आर्थिक सहायता , रोडवेज और वॉल्वो बसों में निःशुल्क यात्रा जैसे कई निर्णय लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन 2030 तक राजस्थान को नंबर एक बनाने का लक्ष्य
गहलोत ने कहा कि 11.04 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर के साथ राजस्थान आज देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य की जीडीपी पिछले चार साल में करीब छह लाख करोड़ रुपये बढ़ी है, जो राज्य के विकास का प्रतीक है। स्टेट जीडीपी का आकार बढ़कर इस वित्त वर्ष में 15 लाख करोड़ रुपये होने जा रहा है। हमारे सभी फाइनेंशियल इंडिकेटर्स दूसरे राज्यों के मुकाबले अच्छे हैं। अब मिशन 2030 के तहत स्टेट जीडीपी को सात साल में 30 लाख करोड़ के पार ले जाने का लक्ष्य है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में अग्रणी राजस्थान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं जन हितैषी योजनाओं से आज राजस्थान में प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। गत साढे़ चार सालों में राज्य में 3200 से अधिक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, 309 महाविद्यालय, 132 महिला महाविद्यालय खोले गए हैं। प्रत्येक जिले में मेडिकल तथा नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। राजस्थान में प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य का अधिकार दिया गया है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा और जांच योजना, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दुर्घटना बीमा के साथ राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बन गया है। 


सामाजिक सुरक्षा में मॉडल स्टेट
गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा में राजस्थान मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। 1 करोड़ लोगों को प्रतिमाह न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन दी जा रही है। मिनिमम इनकम गारंटी एक्ट लागू कर प्रत्येक जरूरतमंद को 125 दिन का रोजगार और पालनहार योजना के तहत 6 लाख बच्चों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर, निःशुल्क अन्नपूर्णा राशन किट, 100 यूनिट निःशुल्क बिजली और महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन जैसे इनोवेशन्स किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed