{"_id":"64828ed3a165960dfc06ab5c","slug":"rajasthan-gehlot-government-will-give-priority-to-valmiki-samaj-in-the-recruitment-of-cleaning-staff-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देगी गहलोत सरकार, ये होगा संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देगी गहलोत सरकार, ये होगा संशोधन
Fri, 09 Jun 2023 08:00 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Jun 2023 08:00 AM IST
सार
सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका नियम में संशोधन नोटिफिकेशन जारी कर प्रैक्टिकल होगा। वाल्मीकि समाज को भर्ती में प्राथमिकता देने की बात गहलोत सरकार ने की है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13 हज़ार 184 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान नगरपालिका सफाई कर्मचारी सेवा नियम, 2012 में राजस्थान सरकार ने संशोधन कर दिया है।
विज्ञापन
स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगरपालिका सफाई कर्मचारी सेवा संशोधन नियम 2023 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके जरिए रूल नौ में इंटरव्यू के साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा का प्रावधान भी जोड़ा गया है। यानी अब सफाई करके दिखानी होगी, उसके नम्बर जुड़ेंगे और उसी आधार पर सेलेक्शन होगा।
विज्ञापन
अब यह भर्ती संशोधित राजस्थान नगरपालिका सफाई कर्मचारी सेवा संशोधन नियम 2023 के प्रावधान के अनुसार और राज्य सरकार की ओर से सीधी भर्ती के लिए जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए परम्परागत सफाई कार्य से जुड़े परिवारों और वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देते हुए एक वर्ष का अनुभव, साक्षात्कार और प्रैक्टिकल परीक्षा के माध्यम से स्वायत्त शासन विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
संशोधित विज्ञप्ति शुक्रवार नौ जून, 2023 को जारी की जाएगी...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की घोषणा की थी, जिसके मद्देनज़र पहले चरण में 13184 पदों पर यह भर्ती की जानी है। इस संबंध में संशोधित विज्ञप्ति शुक्रवार 9 जून, 2023 को जारी की जाएगी।