{"_id":"65abd6d82c13a041ed02bf39","slug":"rajasthan-french-president-emmanuel-macron-will-come-to-jaipur-on-january-25-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 25 जनवरी को आएंगे जयपुर, गणतंत्र दिवस के हैं मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 25 जनवरी को आएंगे जयपुर, गणतंत्र दिवस के हैं मुख्य अतिथि
Sat, 20 Jan 2024 07:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 Jan 2024 07:51 PM IST
सार
आगामी 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगवानी करेंगे। जयपुर में इमैनुएल मैक्रों का राजपूताना शाही अंदाज में स्वागत होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 25 जनवरी को जयपुर यात्रा पर आएंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर में होंगे। प्रशासन उनके रोड शो की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 25 जनवरी को जयपुर में होंगे। इस दौरान दोनों के बीच कुछ द्वीपक्षीय समझौते भी हो सकते हैं, जिसके लिए विदेश विभाग के अधिकारी जयपुर में आकर तैयारियों में जुटे हैं। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी परकोटे में रोड शो भी करेंगे। एक महीने में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले जयपुर में आयोजित हुई डीजी-आईजी कांफ्रेंस में भी शामिल हुए थे। इस दौरान वे तीन दिनों तक जयपुर में ठहरे थे।
विज्ञापन
इधर, प्रशासन का अमला पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। पीएम के रोड शो को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मेहमानों की अगवानी के लिए लगातार बैठकें ले रहे हैं। मैक्रों जयपुर में भारत-फ्रांस के बीच प्रस्तावित एक द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह शहर के कई पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।
विज्ञापन
बताते चलें, भारत और फ्रांस के बीच सैन्य साझेदारी पिछले कई साल में बढ़ी है। इंडियन एयर फोर्स के बेड़े में फ्रांस से आया लड़ाकू विमान राफेल भी शामिल है, जिसने दुश्मनों के नींदे उड़ा रखी है। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार भारत फ्रांस से 26 मरीन राफेल लड़ाकू विमान खरीद रहा है। नौसेना के बेड़े में फ्रांस की स्कॉर्पियन पनडुब्बी भी सेवाएं दे रही हैं। साथ ही मिराज और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान आज भी भारतीय सेवा वायु सेवा की पहली पसंद बना हुआ है। गणतंत्र दिवस समारोह के बाद भारत और फ्रांस रक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा कर सकते हैं, जिसमें एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी प्रस्तावित है।