फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Former CM Ashok Gehlot writes open letter to PM Narendra Modi

Rajasthan: पूर्व CM गहलोत ने PM मोदी को लिखा खुला पत्र, राजस्थान की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

Sat, 02 Nov 2024 10:00 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Nov 2024 10:00 AM IST
सार

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बताया, कांग्रेस का घोषणा पत्र ही राजस्थान सरकार की नीतियों का आधार था। हर कार्यकाल में पार्टी ने पहली कैबिनेट बैठक में इस घोषणा पत्र पर चर्चा कर उसे नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपनाया।

विज्ञापन
Rajasthan Former CM Ashok Gehlot writes open letter to PM Narendra Modi
अशोक गहलोत और नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार के सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस सरकार के पास समावेशी दृष्टिकोण के वादों को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


गहलोत ने बताया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ही राजस्थान सरकार की नीतियों का आधार था और हर कार्यकाल में पार्टी ने पहली कैबिनेट बैठक में इस घोषणा पत्र पर चर्चा कर उसे नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपनाया। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र के आधार पर कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गईं और समय पर लागू भी की गईं, जिससे जनता को लाभ हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की योजनाओं का अध्ययन कर उन्हें देश भर में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से राज्य के कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा में वृद्धि हुई है। साथ ही, उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन और न्यूनतम आय कानून को कांग्रेस सरकार की एक अहम उपलब्धि बताया।

गहलोत ने आयुष्मान भारत योजना पर भी टिप्पणी की, जिसमें केवल 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये का बीमा उपलब्ध है, जबकि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में 25 लाख रुपये का कैशलेस बीमा लागू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को या तो बंद कर दिया या कमजोर कर दिया, जिसके कारण जनता के बीच नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।


उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह राजस्थान के लोगों के बीच एक अध्ययन करवाएं, ताकि कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने के कारण जनता में व्याप्त असंतोष को समझा जा सके। गहलोत ने यह भी कहा कि यह दुखद है कि प्रधानमंत्री इस तरह का बयान दे रहे हैं, जबकि उनकी सरकार 2014 और 2019 में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed