{"_id":"655c67c5fff7750b7d0b36ea","slug":"rajasthan-elections-2023-prime-minister-modi-s-road-show-in-jaipur-today-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Elections 2023: जयपुर में आज मोदी का रोड-शो, आदर्श नगर, हवा महल और किशनपोल का करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Elections 2023: जयपुर में आज मोदी का रोड-शो, आदर्श नगर, हवा महल और किशनपोल का करेंगे दौरा
Tue, 21 Nov 2023 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:49 PM IST
सार
जयपुर में रोड शो से पहले प्रधानमंत्री कोटा और अंता में जनसभाएं भी करने पहुंचे हैं। अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आदर्श नगर, हवा महल और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र को कवर करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के विधानसभा चुनाव के रण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर के पुराने शहर यानी परकोटा इलाके के अंदर करीब डेढ़ घंटे का रोड शो करेंगे। मोदी के रोड शो का रूट वही है, जहां 2008 में जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आदर्श नगर, हवा महल और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र को कवर करेंगे। इन तीन में से दो विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस ने मुस्लिम प्रत्याशी खड़े किए हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को ध्रुवीकरण की चुनावी राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
यह पहला मौका होगा जब कोई प्रधानमंत्री पुराने जयपुर शहर में इस तरह का रोड शो करने जा रहा है। प्रधानमंत्री का रोड शो शाम 5:30 बजे जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होगा और बापू बाजार, नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जोहरी बाजार होते हुए वापस सांगानेरी गेट पर ही खत्म होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2008 में जयपुर के सीरियल बम ब्लास्ट इसी रूट पर हुए थे। पहला विस्फोट सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पर हुआ था। इसके बाद जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ और आगे चांदपोल बाजार में हनुमान मंदिर पर विस्फोट हुए थे।
विज्ञापन
पिछले दिनों चर्चा में था बम ब्लास्ट मामला
जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों को पिछले दिनों कोर्ट पर्याप्त साक्षी नहीं होने के कारण बरी कर दिया था और भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बना रखा है। अब मोदी का रोड शो उसी रूट पर हो रहा है। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि जयपुर बीजेपी का गढ़ रहा है, लेकिन जिन तीन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो होगा इन तीनों पर अभी कांग्रेस का कब्जा है। जयपुर में रोड शो से पहले प्रधानमंत्री कोटा और अंता में जनसभाएं भी करेंगे।
ये रहेगा रूट
प्रधानमंत्री का रोड शो शाम 5:30 बजे जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होगा और बापू बाजार, नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जोहरी बाजार होते हुए वापस सांगानेरी गेट पर ही खत्म होगा।