{"_id":"652d2a5d5f7b2e82750100ea","slug":"rajasthan-election-kirodilal-meena-called-sawai-madhopur-seat-a-tough-seat-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: किरोड़ीलाल मीणा ने सवाई माधोपुर सीट को बताया टफ सीट, कार्यकर्ताओं से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: किरोड़ीलाल मीणा ने सवाई माधोपुर सीट को बताया टफ सीट, कार्यकर्ताओं से कही ये बात
Mon, 16 Oct 2023 05:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 16 Oct 2023 05:49 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा सोमवार को सवाई माधोपुर जिले में पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि किरोड़ीलाल को बीजेपी ने सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
किरोड़ीलाल मीणा पहुंचे सवाई माधोपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनावों में सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद सोमवार को पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं मीणा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर पहुंचने के साथ ही डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा अपने समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिनेत्र गणेश को ढोक लगाई और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर चुनावों में जीत की कामना की। त्रिनेत्र गणेश मंदिर में हाजरी लगाने के बाद किरोड़ीलाल मीणा बजरिया स्थित गौतम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने गौतम आश्रम में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और चुनाव कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश की स्थापना की।
विज्ञापन
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन एवं गणेश स्थापना के बाद किरोड़ी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अपने चुनावों के साथ ही पार्टी ने उन्हें राजस्थान की अन्य कई सीटों पर चुनाव जीताने की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में वे सवाई माधोपुर सीट पर अपना चुनाव प्रचार करने के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि उनको चुनाव जीतने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है।
विज्ञापन
किरोड़ी ने कहा कि सवाई माधोपुर सीट बेहद टफ सीट है। ऐसे में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावों में जुट जाएं। उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की पालना करते हुए चुनाव-प्रचार करने की अपील की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बजरिया के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च कर आमजन से जनसंपर्क किया और बीजेपी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान कई जगहों पर स्थानीय लोगों द्वारा किरोड़ीलाल मीणा का साफा बंधाकर एवं माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।