फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election Congress third list may be released today there will be 20 to 22 names

Rajasthan Election: आज जारी हो सकती है कांग्रेस की तीसरी सूची, 20 से 22 नाम होंगे, जानें क्या है रणनीति

Thu, 26 Oct 2023 09:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 09:30 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए आज तीसरी सूची आ सकती है। अब तक अब तक कांग्रेस दो सूची जारी कर चुकी है, जिनमें कुल 76 नाम हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan Election Congress third list may be released today there will be 20 to 22 names
राजस्थान विधानसभा चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए आज कांग्रेस अपनी तीसरी सूची जारी कर सकती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अब तक दो-दो सूचियां जारी कर चुके हैं। भाजपा की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं, जबकि कांग्रेस ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। हालांकि, कांग्रेस की पहली सूची काफी लंबे इंतजार के बाद आई। भाजपा ने प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के साथ ही अपनी पहली सूची जारी कर दी थी। वहीं, कांग्रेस ने 13 दिन बाद 21 अक्तूबर को पहली सूची जारी की। वह भी सिर्फ 33 नामों की। हालांकि, इसके अगले ही दिन कांग्रेस ने फिर से 44 नामों की एक और सूची जारी कर दी।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शाम तक राजस्थान के लिए एक सूची और जारी की जा सकती है, जिसमें 20 से 22 नाम हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि लगातार और छोटी सूची जारी करना इन चुनावों कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। ताकि यदि किसी सूची को लेकर विवाद भी हो तो वह ज्यादा बड़ा नजर नहीं आए।
विज्ञापन


देरी से टिकट के पीछे की रणनीति   
कांग्रेस राजस्थान में अपने प्रत्याशियों का एलान करने के लिए करीब पांच से छह सूची जारी करेगी। इसमें अंतिम सूची सबसे बड़ी हो सकती है। हालांकि, भाजपा ने कांग्रेस पहले और ज्यादा अपने प्रत्याशियों का एलान किया है, ताकि उन्हें प्रचार के लिए ज्यादा समय मिल जाए और यदि कहीं विरोध हो तो डैमेज कंट्रोल भी समय रहते कर लिया जाए। लेकिन कांग्रेस की रणनीति इससे अलग है। कांग्रेस अपने ज्यादातर टिकट रिपीट कर रही है। इसमें विधायक और विधायक प्रत्याशी दोनों शामिल हैं। ये सभी पिछले पांच साल से अपनी-अपनी विधानसभाओं में वैसे ही सक्रिय रहे हैं। इसलिए कम समय में भी ये चुनाव के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर सूची से पहले बड़ी घोषणा, ताकि माहौल बने
इसके कांग्रेस ने सूचियां जारी करने से ठीक पहले बड़ी घोषणाओं और सभाओं की रणनीति भी तैयार की है, ताकि जब प्रत्याशी घोषित हो तो उनके पास जनता को बताने के लिए कुछ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed