{"_id":"652f79811432971361071297","slug":"rajasthan-election-congress-leader-archana-sharma-accused-her-own-party-leader-of-seat-deal-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: कांग्रेस नेत्री का वीडियो वायरल, अपनी ही पार्टी के नेता पर लगाए सीट का सौदा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: कांग्रेस नेत्री का वीडियो वायरल, अपनी ही पार्टी के नेता पर लगाए सीट का सौदा करने का आरोप
Wed, 18 Oct 2023 11:51 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:51 AM IST
सार
Rajasthan Election: राजधानी जयपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में कई नेताओं की आवाज बुलंद होती नजर आ रही है। इसी बीच मालवीय नगर विधानसभा सीट से दो बार की महिला प्रत्याशी के खिलाफ दिल्ली तक विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विरोधियों पर 40 करोड़ रुपये में सीट का सौदा करने का आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस की पहली सूची अभी जारी भी नहीं हुई है। इधर, टिकट दावेदारों के बीच घमासान छिड़ गया है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी ही पार्टी के नेता पर 40 करोड़ में सीट का सौदा करने का आरोप जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्चना शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी पार्टी के एक नेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ साठ-गांठ कर ली। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन मालवीय नगर में उनके और कांग्रेसी नेता राजीव अरोड़ा के बीच टिकट को लेकर छिड़ी अदावत किसी से छुपी नहीं है। अर्चना शर्मा ने कहा, मेरे पास ये जानकारी आई है कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी से 40 खोखे में सौदा कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे प्रतिद्वंदी यहां कांग्रेस के सर्वे में हार रहे थे। इसलिए उन्हें लगा कि मेरा पार्टी में जो प्रतिद्वंदी है उसे मैं कंट्रोल कर लूं। इसलिए उन्होंने सामने वाली पार्टी के प्रतिद्वंदी के साथ एक होटल में बैठक कर ली। लेकिन दीवारों के भी कान होते हैं। तो दीवारों से छनकर बात बाहर आई कि 40 करोड़ में सौदा हो गया।