फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Those 13 seats of the last elections where the competition was close: The difference

Rajasthan Election: पिछले चुनावों की वो 13 सीटें जहां मुकाबला कांटे का रहा, हार-जीत का अंतर हजार से भी कम

Mon, 30 Oct 2023 12:38 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 30 Oct 2023 12:38 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार को नामांकन की अधिसूचना जारी हो चुकी है। आज से प्रदेश में नामांकन शुरू हो गए हैं। 25 नवंबर को मतदान है। क्या पिछली बार की तरह इस बार भी इन सीटों पर देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर?
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Those 13 seats of the last elections where the competition was close: The difference
राजस्थान विधानसभा चुनाव - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी। भाजपा-कांग्रेस समेत कई क्षेत्रीय दल मैदान में उतर चुके हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के अलावा 85 राजनीतिक दल चुनाव लड़े थे। इन सभी दलों ने मिलाकर करीब 72 लाख वोट हासिल किए थे। इसमें सबसे ज्यादा 33 लाख वोट निर्दलीय विधायकों को मिले थे।

विज्ञापन


साल 2018 के चुनाव बेहद कांटे की टक्कर वाले थे। कांग्रेस महज 0.5 प्रतिशत के मार्जिन से सत्ता में आई थी। प्रदेश की 13 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत और हार का अंतर एक प्रतिशत से भी कम था। इनमें सात सीटें भाजपा और पांच कांग्रेस ने जीती थीं। इनमें भाजपा के खाते में पीलीबंगा, चौमू, फुलेरा, मकराना, सिवाना, आसिंद और बूंदी सीट आई, जबकि कांग्रेस ने खेतड़ी, फतेहपुर, दांतारामगढ़ और बेगूं और पोकरण की सीटें जीतीं।

विज्ञापन
  • पीलीबंगा से भाजपा के धर्मेंद्र कुमार 278 वोटों से जीते

  • खेतड़ी से कांग्रेस के जितेंद्र सिंह 957 वोटों से जीते

  • फतेहपुर से कांग्रेस के हाकिम अली ने 860 वोटों से सीट जीती

  • दांताराम गढ़ से कांग्रेस के विरेंद्र सिंह 920 वोटों से जीते

  • चौमू से भाजपा के रामलाल शर्मा 1228 वोटों से जीते

  • फुलेरा से भाजपा के निर्मल कुमावत 1132 वोटों से जीते

  • मकराणा से भाजपा के रूपाराम 1488 वोटों से जीते

  • मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह जोझावर 251 वोटों से जीते

  • पोकरण से कांग्रेस के शाले मोहम्मद  872 वोटों से जीते

  • सिवाना से भाजपा के हम्मीर सिंह भायल 957 वोटों से जीते

  • बेगू से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह बिधूडी 1661 वोटों से जीते

  • आसिंद से भाजपा के झब्बर सिंह सांखला 154 वोटों से जीते

  • बूंदी से भाजपा के अशोक डोगरा 713 वोटों से जीते

2018 में नजदीकी मुकाबले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed