फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: In Rajasthan, women voters are ahead of men in older age groups.

Rajasthan Election 2023: बड़ी उम्र में महिला मतदाता पुरुषों से आगे, इस वजह से पार्टियां खेल रहीं महिला कार्ड

Thu, 19 Oct 2023 12:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: महिला आरक्षण बिल पेश कर बड़ा सियासी दांव खेला, इसका कितना फायदा मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी। बड़ी उम्र में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा होने की वजह से भाजपा और कांग्रेस का ध्यान महिला वोटर की ओर है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: In Rajasthan, women voters are ahead of men in older age groups.
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लगने से पहले ही भाजपा ने संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पेश कर बड़ा सियासी दांव खेला। क्या राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा, ये तो वक्त ही बातएगा। 

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के कैंपेन और योजनाओं के केंद्र में इस बार महिलाएं ही हैं। इधर, भाजपा ने भी सांसद दीया कुमारी को विधानसभा चुनावों में उतार कर महिलाओं को बड़ा मैसेज देने की कोशिश की है। जिस विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया है वह भाजपा की सबसे मजबूत सीट मानी जाती है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि दीया कुमारी को राजस्थान भर में प्रचार के लिए आगे किया जाएगा। इससे महिला और राजपूत दो फैक्टर साधे जाएंगे।  
विज्ञापन


क्यों है कांग्रेस-भाजपा का महिलाओं पर फोकस
इसकी वजह है महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत। प्रदेश में 60 से लेकर 99 आयु वर्ग के मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कहीं आगे हैं। 60 से 69 आयु वर्ग के मतदाताओं में पुरुष वोटरों की संख्या 2617332 है, जबकि महिलाओं की संख्या 2619051 है। जैसे-जैसे आयु वर्ग बढ़ता है वैसे-वैसे महिला मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती जाती है। 70 से 79 आयु वर्ग में पुरुष  मतदाता 1220726 हैं वहीं महिला मतदाता 1413173 हैं। वहीं 80 से 89 आयु वर्ग में पुरुष वोटर 373931 और महिलाओं की संख्या 580011 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 से 99 आयु वर्ग में महिला वोटर पुरुषों के मुकाबले 3 गुना
महिला वोटर और पुरुष वोटरों की संख्या में सबसे बड़ा फर्क 90 से 99 आयु वर्ग में देखने को मिल रहा है। इस आयु वर्ग में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के मुकाबले करीब 3 गुना है। 90 से 99 आयु वर्ग में पुरुष वोटरों की संख्या जहां 59 हजार है वहीं महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 43 हजार  से ज्यादा है।  


गुलाबी पोस्टर से लेकर महिलाओं के लिए इतने कैंपेन
सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट से ही महिलाओं के लिए घोषणाओं और योजनाओं की झड़ी लगा दी थी। उनके प्रचार के पोस्टरों का रंग भी इस बार महिला थीम पर गुलाबी रखा गया। योजनाओं की बात करें तो -बचत राहत बढ़त, महंगाई राहत, स्मार्ट फोन, सत्ता सिलेंडर, मुफ्त राशन, फ्री बिजली जैसी योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर ही चलाई गई। इन योजनाओं में करीब 1.90 करोड़ महिलाओं का पंजीकरण भी किया गया। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अपने प्रचार में  महंगाई को भी बड़ा मुद्दा बनाया है। इसलिए उसे उम्मीद है कि इस बार महिलाओं का साथ उसे मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed