फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Highest polling station built in Shergaon

Rajasthan Polls: शेरगांव में बना सबसे ऊंचा मतदान केंद्र; यहां जंगल के रास्ते 18 किमी पैदल चलकर जाएगा मतदान दल

Fri, 24 Nov 2023 01:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 24 Nov 2023 01:41 PM IST
सार

सुगम और समावेशी मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां वन कर्मियों की मदद से जंगल के रास्ते से होकर जाएगा मतदान दल।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Highest polling station built in Shergaon
सबसे ऊंंचे मतदान केंद्र शेरगांव के लिए मतदान दल रवाना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में सुगम और समावेशी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में दुर्गम, दूरदराज और कम आबादी वाले क्षेत्रों में भी निर्वाचन विभाग ने मतदान केंद्र बनाए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंच नहीं पाने के कारण मताधिकार से वंचित न रहे, इस दिशा में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुर्गम पहाड़ी इलाकों से लेकर, बहुत कम आबादी वाले मरुस्थलीय क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


शेरगांव में पहली बार बनाया गया मतदान केंद्र
गुप्ता ने बताया कि सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के मतदाता इस वर्ष पहली बार अपने ही गांव में मतदान कर पाएंगे। मतदान दल फोरेस्ट गार्ड की मदद से घने जंगल में करीब 18 किलोमीटर तक पगडंडियों पर पैदल चलकर इस मतदान केंद्र तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यहां 117 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। पहले शेरगढ़ के मतदाताओं को वोट देने के लिए दूरदराज के एक और उतरज गांव में मतदान केंद्र तक आना होता था। इस बार, उतरज गांव में 238 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाड़मेर में मरुस्थलीय क्षेत्र में महज 35 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र
उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित बाड़मेर का पार गांव में महज 35 मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है। बाड़मेर जिले के ही एक अन्य गांव मंझोली में 49 मतदाताओं के लिए पहली बार मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। इस बार इस गांव के मतदाताओं को वोट देने के लिए पांच किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। कांटल का पार गांव में 50 मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है।


मेनाउ मतदान केंद्र पर केवल 50  मतदाता
गुप्ता ने बताया कि जैसलमेर के मेनाउ मतदान केंद्र पर केवल 50  मतदाता हैं। मतदान के दिन वहां टेंट में एक अस्थायी बूथ स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में काली तीर मतदान केंद्र भी पहली बार बनाया जाएगा। डांग क्षेत्र में स्थित इस मतदान केंद्र पर 682 मतदाता हैं। पहले यहां के मतदाताओं को 7.5 किलोमीटर दूर स्थित मतदान केंद्र पर जाना होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed